कोहरे में लिपटा है यह शहर: 17 किलो मीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा से ठिठुरे लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पहाड़ों पर हुई बर्फवारी के बाद सर्द हवाओं से ठिठुरन वाली सर्दी ने लोगो को कंपकंपा दिया है। रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। सड़कों पर वाहन चालक लाइट जलाकर निकले।
सर्दी के तेवर एकाएक तीखे हुए
मौसम के मिजाज में हुए बदलाव के बाद सर्दी के तेवर एकाएक तीखे हो गए हैं। इसके चलते रविवार सुबह शहर भर में घना कोहरा छाया रहा। सूरज देवता पूरी तरह गायब रहे।
ठिठुरन वाली सर्दी
सर्द हवा चलने से लोगो को ठिठुरन वाली सर्दी सहन करनी पड़ी। हालांकि बीते कई दिनो से मौसम सामान्य बना हुआ था, लेकिन पशिचमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फवारी हुई जिसके साथ ही उत्तरी व पूर्वी सर्द हवाएं चलने लगी।
समूचे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव
इससे शहर सहित समूचा उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी से ठिठुरने लगा है। जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में मालवा सहित समूचे प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके चलते शहर में शनिवार को ठंड का तीखा असर देखा गया।
तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट
दिन के तापमान में 4.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पारा लुढक़कर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
हवा 17 किलो मीटर की रफ्तार से चली
दिनभर उत्तर-पूर्वी बर्फीली हवा 17 किलो मीटर की रफ्तार से चली। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और शाम होते ही कड़ाके की ठंड के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। सर्द हवाएं चलने से रविवार सुबह घनाकोहरा छा गया इससे दृश्यता घटकर 200 मीटर रह गई।
दूर तक देख पाना मुश्किल
घने कोहरे के कारण दूर तक देख पाना मुश्किल हो जाने से यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि अवकाश होने से बच्चो को सर्दी से परेशान नहीं होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर होने से मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। इससे कड़ाके की सर्दी शुरु हो गई है। इस तरह का मौसम अभी बना रह सकता है।
सर्दी के तेवर तीखे बने रह सकते हैं
जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में धूप की जगह बादलों और कोहरा छाने से लोगों को कड़ाके की ठंड सहन करनी पड़ेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसका असर होने से सर्दी के तेवर तीखे बने रह सकते हैं।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!