ये शुभ-मंगल ठगी का है सावधान: ठगों ने भेजी मेरिज कार्ड की एपीके फाइल; क्लिक करते ही मोबाइल हैक
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो दिनों में दर्जनभर लोगों से ठगी क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
किसी पुलिसकर्मी का मोबाइल हैक कर उसके नंबर से वॉट्सएप पर ट्रैफिक चालान की एपीके फाइल फेजकर धोखाधड़ी के बाद अब ठग शादी के निमंत्रण कार्ड (विवाह पत्रिका) के नाम पर एपीके फाइल भेज रहे हैं।
पत्रिका खोलने के लिए क्लिक करते ही मोबाइल हैक होने के बाद खातों से राशि गायब हो रही है। यानी लग्नसरा के सीजन में साइबर ठगों ने एपीके फाइल को ठगी का हथियार बना लिया है। दो दिन में दर्जनभर से अधिक ठगी के मामले क्राइम ब्रांच पहुंचे हैं।
क्राइम ब्रांच की एडवाइजरी
वैवाहिक आमंत्रण पर जाएं मगर सावधानी और सतर्कता को भूल न जाएं।
शादी या किसी अन्य समारोह के निमंत्रण के नाम पर कोई एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक भेजे तो क्लिक न करें।
जिस फाइल में एपीके लिखा हो, उसे किसी भी हालत में न खोलें। पहले संबंधित व्यक्ति से फोन कर पुष्टि करें।
संदेह होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या पुलिस को सूचना दें।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है दूसरों को भी जागरूक करें।
अनजान नंबर से भी भेज रहे एपीके फाइल
एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक लोग व्यक्तिगत मिलकर विवाह का निमंत्रण पत्र देने के बजाय डिजिटल निमंत्रण देना पसंद कर रहे हैं। इसी को साइबर ठगों ने ठगी का आधार बना लिया है। वे किसी का भी मोबाइल हैक कर उसके कॉल लॉग में सेव नंबरों पर या अनजान नंबर से किसी को भी निमंत्रण पत्र की एपीके फाइल भेज रहे हैं।
पिछले साल बदमाशों ने शादी की पत्रिकाएं सेंड कर 15 लोगों के साथ करीब 15 लाख रुपए की ठगी की थी, लेकिन इस साल महज दो दिन में करीब दर्जनभर से ज्यादा शिकायतें क्राइम ब्रांच पहुंची हैं।
संबंधित समाचार

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!