लावारिस मिठाई खाने से तीसरी मौत: 27 वर्षीय महिला ने तोडा दम; सभी अंग हो गए थे फेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, छिंदवाड़ा।
लावारिस मिठाई कांड ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। इस मामले में बुधवार को तीसरी मौत हो गई। 27 वर्षीय खुशबू, जिनका नागपुर में इलाज चल रहा था, ने बुधवार सुबह दम तोड़ दिया।
तीन लोगों की जा चुकी है जान
डॉक्टरों के मुताबिक, खुशबू के शरीर के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिले के जुन्नारदेव में हुई इस घटना में अब तक एक ही परिवार के दो सदस्यों समेत तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि एक महिला की हालत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है।
चौकीदार बैग उठा लाया
जानकारी के अनुसार, पीएचई विभाग के एक होटल परिसर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बैग लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था। काफी देर तक जब कोई उसे लेने नहीं आया, तो वहां तैनात चौकीदार 53 वर्षीय दशरू यदुवंशी ने वह बैग उठा लिया।
बैग के अंदर मिठाई का डिब्बा था। उसी समय वहां 72 वर्षीय सुंदरलाल कथूरिया उनकी पत्नी संतोषीबाई बेटी खुशबू भी मौजूद थे। चारों ने साथ बैठकर वह मिठाई खा ली।
मिठाई खाते ही बिगड़ने लगी तबीयत
मिठाई खाने के कुछ ही समय बाद चारों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत तेजी से खराब होती चली गई और सभी को इलाज की जरूरत पड़ी।
एक-एक कर बुझती गईं जिंदगियां
11 जनवरी को चौकीदार दशरू यदुवंशी की मौत हो गई थी। दो दिन बाद सुंदरलाल कथूरिया ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह, नागपुर में इलाज के दौरान खुशबू की भी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, खुशबू की स्थिति बेहद नाजुक थी और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जिंदगी और मौत से जूझ रही संतोषीबाई
परिवार की सदस्य संतोषीबाई की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
जुन्नारदेव थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि होटल परिसर आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
संबंधित समाचार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!