सूने मकान का ताला तोड़कर 2 लाख की चांदी उड़ाने वाले चोर गिरफ्त में आए: सीसीटीवी से पहचान कर अन्नपूर्णा पुलिस ने सुलझाई वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में सूने मकान में नकबजनी कर करीब दो लाख रुपये के चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने उसके नाबालिग साथी सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा माल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से कई चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक, अन्नपूर्णा पुलिस ने महज कुछ दिनों में नकबजनी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी गौरव भलसे (22) निवासी द्वारकापुरी और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब दो लाख रुपये मूल्य के चांदी के आभूषण, सिक्के और वारदात में शामिल मोटरसाइकिल बरामद की है।
29 जून की रात हुई वारदात...पुलिस के अनुसार, सुदामा नगर ई-सेक्टर निवासी रूपेश साहू 29 जून की रात अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में रखे चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
वारदात के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आते और चोरी के बाद उसी वाहन से फरार होते दिखाई दिए।
इसके बाद पुलिस ने कुछ दूर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की कड़ियां जोड़ते हुए आरोपियों की पहचान की। किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए उन्होंने एक परिचित से मोटरसाइकिल मांगी थी। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी गौरव भलसे के खिलाफ इंदौर के विभिन्न थानों में पहले से चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!