चोर ने हातोद पुलिस को बना दिया मामू: स्क्रैप दुकान संचालक से बदसलूकी के बाद अपना-सा मुंह लिए लौटे पुलिसकर्मी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हातोद पुलिस की शर्मनाक कार्रवाई ने बुधवार शाम गांधी नगर इलाके में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। चोरी के एक आरोपी के इशारे पर पुलिस ने बिना जांच-पड़ताल एक स्क्रैप व्यापारी को सरेआम अपराधी की तरह पकड़ लिया।
पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को गालियां देते हुए जबरदस्ती गाड़ी में ठूंसने की कोशिश की, लेकिन जब मौके पर भीड़ जुटी और आरोपी चोर से दोबारा पूछताछ हुई, तो उसने खुद ही व्यापारी द्वारा चोरी का माल खरीदने से इनकार कर दिया।
इसके बाद पुलिस की पूरी कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई और चोर के हाथों मामू बने पुलिसकर्मी अपना-सा मुंह लिए चुपचाप चलते बने।
पंचशील नगर निवासी मयूर तायड़े शिवसेना कार्यकर्ता हैं। उनकी लक्ष्मीनगर और गांधी नगर में स्क्रैप की दुकानें हैं, जबकि समर्थ सिटी में गोदाम। बुधवार शाम मयूर गांधी नगर स्थित दुकान पर बैठे थे, तभी हातोद पुलिस पहुंची।
पुलिस वाहन से एसआई अमितेश वाजपेयी, एएसआई संजय यादव, एक सिपाही और चोरी के मामले में पकड़ा गया युवक उतरे। युवक ने दुकान की तरफ इशारा किया और इतना होते ही पुलिसकर्मी मयूर पर टूट पड़े।
पुलिस ने बिना कोई नोटिस या ठोस जानकारी दिए मयूर को पकड़ लिया और गालियां देते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने लगी। अचानक हुई इस कार्रवाई से मयूर हक्का-बक्का रह गए।
उन्होंने विरोध करते हुए पूछा आखिर उन्हें किस मामले में ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिसकर्मियों ने कहा चोरी का माल खरीदते हैं। पुलिस का दावा था पकड़े गए चोर ने पूछताछ में बताया है चोरी पीतल के बर्तन मयूर की दुकान पर बेचे थे।
मयूर लगातार खुद को निर्दोष बताते रहे। उन्होंने कहा सात साल से कारोबार कर रहे हैं और आज तक उनके खिलाफ इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई।
मैं भाग नहीं रहा, हाथ छोड़ दो... प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिसकर्मी मयूर को पकड़कर लगभग घसीटते हुए गाड़ी तक ले गए। इस दौरान मयूर बार-बार कहते रहे सर, दुकान मेरी है, मैं यहीं हूं... कहीं भाग नहीं रहा।
हाथ छोड़ दीजिए। गालियां क्यों दे रहे हैं? मैं चोर-उचक्का नहीं हूं। साथ चलूंगा, लेकिन घर वालों को तो आने दीजिए। दुकान खुली पड़ी है, नुकसान होगा तो कौन भरेगा? सड़क पर हंगामा बढ़ता गया और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।
इ विधानसभा-1 शिवसेना अध्यक्ष रजत परमार भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए सवाल उठाए कि बिना जांच एक व्यापारी को सरेआम अपमानित क्यों किया जा रहा है?
चोर ने बदला बयान, पुलिस की निकली हवा
हंगामे के बीच मयूर के परिजन भी पहुंच गए। लोगों ने जब पुलिस के साथ आए आरोपी युवक से दोबारा पूछताछ की तो उसने मयूर द्वारा चोरी का माल खरीदने से इनकार कर दिया। आरोपी के बयान बदलते ही माहौल और गरमा गया।
लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मी मयूर को वहीं छोड़कर आरोपी युवक को गाड़ी में बैठाकर रवाना हो गए।
सम्मानित व्यापारी को बदनाम किया
शिवसेना नेता रजत परमार ने आरोप लगाया पुलिस ने एक सम्मानित व्यापारी और संगठन के सदस्य के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। सरेआम गालियां देकर और जबरदस्ती पकड़कर उनकी सामाजिक छवि खराब की। शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है और गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी की जाएगी।
संबंधित समाचार

कैफे में कहासुनी के बाद पार्किंग में दो गुटों में जमकर चले लात-घूंसे:पटक-पटककर पीटा

MP में दिव्यांगजनों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी:इस तारीख तक चलेगा विशेष अभियान; सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश

युवती को मैसेज करने की बात पर युवक का अपहरण कर पीटा:युवकों ने पहले रेहान को घेरकर पीटा; फिर समझाने पहुंचे पिता और चाचा पर भी किया हमला

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई:जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे; रेस्टोरेंट पर इतना जुर्माना, यहां चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

ऑनलाइन कैसिनो नेटवर्क की परतें खोल रही पुलिस:मास्टर आईडी के जरिए चल रहा था खेल

शहर में भी बनेगा एएनटीएफ थाना:नशे के नेटवर्क पर शिकंजे की तैयारी

देखिए वीडियो, 'तुम आतंकी हो...' एयरपोर्ट पर इस नेता का विरोध:लोगों ने घेरकर जमकर लगाए नारे; सुनाई जमकर खरी-खोटी

बाप और चाचा नंबरी तो बेटी निकली दस नंबरी:बिजनेस के नाम पर दो करोड़ लिए; फिर आई नीयत में खोट

क्रिकेट का बड़ा नियम बदला:MCC ने बोल्ड होने के नियम में किया बदलाव; अब इन खिलाड़ियों को नहीं माना जाएगा आउट

शराब कारोबारी के परिवार से जुड़ी कंपनी का केस इस जज ने छोड़ा:हाईकोर्ट में तीन बार सूचीबद्ध हुआ मामला

मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिले:पुलिस ने की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

बिजली कटौती पर किसान संघ का अल्टीमेटम:सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

गरबा पंडाल में छेड़छाड़:हिंदू संगठन का हंगामा

सीवरेज के पानी से कमाई की तैयारी:रोज इतने करोड़ लीटर पानी बेचेगा निगम; चार स्थानों पर लगेंगे ट्रीटमेंट प्लांट

दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी:पत्नी और सास की हत्या कर शव कमरे में बंद किए; जंगल में छिपा आरोपी

यह पर्यटन स्थल बनेगा वीकेंड पिकनिक और जंगल कैंपिंग का नया ठिकाना:आदिवासी गांवों में 20 से ज्यादा होम स्टे

ज्वेलरी शॉप पर नौकरी करते-करते बेचने लगा एमडी ड्रग्स:क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर 1 लाख से ज्यादा का मादक पदार्थ किया जब्त

12 दिन से पारा इतने डिग्री के पार:शाम को भी गर्मी-उमस से राहत नहीं; तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच मौसम में बदलाव के संकेत

देखिये वीडियो, आबकारी विभाग द्वारा जब्त की गई गाड़ियों में लगी आग:मचा हड़कंप; दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

गरीब कर्मचारियों का वेतन भी खा गई पावर लिंकर कंपनी:तनख्वाह नहीं मिलने से इलाज के लिए तड़पता रहा कर्मचारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!