शौक पूरे करने के लिए चुराते थे बाइक: पुलिस ने दबोच ली गैंग; तीन गिरफ्तार, 3.10 लाख रुपए से अधिक कीमत के 7 चोरी के वाहन बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच खजराना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाली एक शातिर गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से करीब 3.10 लाख रुपए से अधिक कीमत के सात चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खजराना, विजय नगर, कनाड़िया सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से वाहन चोरी करना स्वीकार किया है।
एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार 10 जून को अमन सांखला ने अपनी अपाचे मोटरसाइकिल मालवीय पेट्रोल पंप के पीछे स्थित एक वाइन शॉप के पास खड़ी की थी। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। शिकायत पर खजराना थाने में वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध आरोपी एमआर-10 स्थित स्टार चौराहे के पास मौजूद हैं।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर राजेश मीणा, श्याम रघुवंशी और ओमप्रकाश उर्फ रानू रघुवंशी को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें विभिन्न कंपनियों की मोटरसाइकिलें और एक स्कूटी शामिल है।
बरामद वाहनों की कुल कीमत 3.10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने शौक पूरे करने के लिए सुनसान इलाकों में खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। पुलिस अब आरोपियों का रिमांड लेकर अन्य वाहन चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!