जंगल में बांटते थे चोरी का माल: पवन चक्कियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा; तीन गिरफ्तार, पांच अब भी फरार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
जिले की दसई पुलिस ने पवन चक्कियों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹6.60 लाख का चोरी का सामान, वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन, एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले में गिरोह के पांच अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
लगातार चोरी के बाद बनी थी विशेष टीम
दसई चौकी प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि क्षेत्र में पवन चक्कियों से तांबे की केबल और अन्य कीमती सामान चोरी होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने गोविंद चौहान और सोहन चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर मेहगांव, टांडाखेड़ा, लेडगांव, कोटड़ा कला और कपास्थल क्षेत्र की पवन चक्कियों में चोरी की कई वारदातें कबूल कीं।
आरोपियों ने बताया कि वे पवन चक्कियों से तांबे की केबल, एल्युमिनियम तार और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर पिकअप वाहन से जंगल में ले जाते थे, जहां चोरी का माल बांट लिया जाता था।
पिकअप मालिक भी गिरफ्तार
जांच के दौरान पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल पिकअप वाहन के मालिक अंकित भाभर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 30 किलो तांबे का तार, 250 किलो एल्युमिनियम तार, चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस सहित कुल ₹6.60 लाख का माल बरामद किया।
पांच आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर
पुलिस फिलहाल गिरफ्तार तीनों आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं गिरोह के पांच फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ में चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक मेहरबान सिंह गुर्जर, मन्नू सिंह भूरिया, भारत सिंह बामनिया, अमित पाठक, साइबर आरक्षक प्रशांत, आरक्षक शुभम, सैनिक जितेंद्र सिंह सोलंकी और महेश सोलंकी शामिल रहे।
संबंधित समाचार

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

भारत, रूस, चीन दुनिया का नया सीन:ब्रिक्स सम्मेलन; मोदी-जिनपिंग ने हाथ मिलाया, मुनीर घबराया

राजधानी में स्वाइन फ्लू से पहली मौत:बुजुर्ग ने गंवाई जान; 12 दिन में सामने आए 45 नए केस

देखिए वीडियो:बारिश-बाढ़ का कहर; महानगर में सड़कें जलमग्न, इस शहर में 804 MM बारिश, यहां 48 लाख प्रभावित

240 यात्रियों से भरा जहाज लापता:102 को बचाया गया; 137 की तलाश जारी

25 लाख दीपों से जगमगाएगी बाबा की नगरी:घाटों के साथ मंदिर क्षेत्र; बाजार, दुकानें भी होंगी रोशन

MP में फिर एक्टिव हुआ मानसून:इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 33 में सामान्य से कम हुई बरसात

BRICS समिट में प्रधानमंत्री बोले- बढ़ता वैश्विक तनाव आम लोगों को कर रहा प्रभावित:दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे से जुड़ी

राहुल गांधी के कार्यक्रम का रास्ता साफ:IDA ने दी मंजूरी; युवाओं को साधने के लिए राघव चैतन्य और लश-करी सहित ये कलाकार होंगे शामिल

लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म:इन दिन खातों में आएगी 1500 रुपए की किस्त; मुख्यमंत्री करेंगे सिंगल क्लिक से ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड:30 हजार का इनामी आरोपी शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार; पैर में लगी गोली

दो सड़क हादसों में दो की मौत:पोते के साथ घी लेने निकले बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर; दूसरे हादसे में दोस्त ने गंवाई जान

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!