खबर
Top News

कोचिंग छोड़ने निकले थे: तेज रफ्तार ट्रक ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां; जेईई की तैयारी कर रही छात्रा की कमर के नीचे की हड्डियां टूटीं,अंकल और भाई की भी दोनों टांगें हुई फ्रैक्चर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 7:39 pm
शेयर करें:
कोचिंग छोड़ने निकले थे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की लापरवाही ने एक ही परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। कोचिंग और देवास नाका छोड़ने निकले पिता, बेटा और भतीजी को पीछे से आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे तीनों सड़क पर दूर जा गिरे।

हादसे में इंदौर निवासी भोपाल में रहकर जेईई की तैयारी कर रही छात्रा की कमर के नीचे की हड्डियां टूट गईं, जबकि उसके चाचा और चचेरे भाई की दोनों टांगें भी फ्रैक्चर हो गईं। तीनों का अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है, वहीं छात्रा का आठ दिन बाद एक और बड़ा ऑपरेशन होना है अभी फिलहाल कल दो बड़े ऑपरेशन हुए है।

सुपर सिटी निवासी दीपक मंगलवानिया ने पुलिस को बताया कि वह लोहा मंडी में मुंशी का काम करते हैं। घटना वाले दिन वह अपनी मोटरसाइकिल एमपी-09-क्यूजे-8833 से 16 वर्षीय बेटे हिमांशु और भतीजी छवि के साथ घर से निकले थे।

उन्हें पहले बेटे को कोचिंग और फिर छुट्टियां बिताने घर आई भतीजी छवि को देवास नाका छोड़ना था, जहां से उसे आगे भोपाल के लिए रवाना होना था। छवि भोपाल में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रही है।

कल सुबह 10:30 बजे वह जैसे ही तीनों मेघदूत ढाबा के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति और लापरवाही से आए ट्रक क्रमांक एमपी-09-केडी-4338 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक कई फीट तक घिसटती चली गई और तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्काल घायलों को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

घटना के बाद लसूड़िया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दो ऑपरेशन हो चुके, तीसरा आठ दिन बाद होगा
हादसे में सबसे गंभीर चोट छवि को लगी है। परिजनों के अनुसार उसकी कमर के नीचे की दोनों हड्डियां टूट गई हैं। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एक ही दिन में दो ऑपरेशन किए हैं। इसके बावजूद उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और आठ दिन बाद उसका एक और बड़ा ऑपरेशन किया जाएगा।

वहीं दीपक मंगलवानिया की दोनों टांगें टूट गई हैं। उनका भी ऑपरेशन किया गया है। 16 वर्षीय हिमांशु भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ। उसकी भी दोनों टांगें फ्रैक्चर हो गईं, जिनका ऑपरेशन डॉक्टरों ने कर दिया है। तीनों का अस्पताल में उपचार जारी है।

परिजनों के मुताबिक छवि पढ़ने में बहुत ही हाेनहार है। जिसके चलते उसे जेईई की तैयारी करने के लिए भोपाल भेजा था। वह छुिट्‌टयांे में परिवार से मिलने आई थी और हादसे का शिकार हो गई।

तेज रफ्तार आयशर ने डॉयल-112 को मारी टक्कर, चालक को हिरासत में लिया
लसूड़िया थाना क्षेत्र में कल देर रात एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने पुलिस की डॉयल-112 को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय डॉयल-112 में पुलिसकर्मी पुष्पेंद्र मौजूद था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ, जबकि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आयशर चालक को हिरासत में ले लिया।

आयशर वाहन (आरजे-27 सीडी-5361) को जब्त कर लिया गया है। लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि दुर्घटना करने वाले चालक से पूछताछ की जा रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

36 minutes ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 1 hour ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 2 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 2 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 3 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 3 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 3 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 3 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 3 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 3 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 4 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 4 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 4 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 4 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 4 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 4 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 4 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 5 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!