भोपाल की इस कॉलोनी में मचा हड़कंप: धू-धूकर जलने लगी कार; मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रचना नगर स्थित रचना टॉवर में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के बेसमेंट में खड़े एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगने के बाद पास खड़ी एसयूवी कार भी उसकी चपेट में आ गई। देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी और पूरे परिसर में धुआं फैल गया।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेसमेंट में खड़ा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग पर लगा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसमें आग भड़क उठी। आग तेजी से फैली और पास में खड़ी एक एसयूवी कार ने भी आग पकड़ ली।
कुछ ही मिनटों में बेसमेंट धुएं से भर गया। रचना टॉवर में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं, ऐसे में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और बेसमेंट की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने शुरुआती स्तर पर खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
आग से उठता काला धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और दमकल विभाग ने मौके का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की बैटरी या चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!