शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद तो कर दी हत्या: बर्तन व्यापारी पर किया हमला
KHULASA FIRST
संवाददाता

इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में सोमवार रात शराब पीने के बाद हुई मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने साथी की जान ले ली। विवाद के दौरान आरोपी हरिओम पिता नाथू बंजारा निवासी कन्नौज (उत्तर प्रदेश) ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से 50 वर्षीय राजेश पुत्र लखन सिंह नायक पर हमला कर दिया।
गंभीर घायल राजेश को भाई एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
वारदात बाबा यादव की गली की है। राजेश और हरिओम दोनों किराए के मकान में रहते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि सोमवार रात दोनों ने साथ में शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ने पर हरिओम ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से राजेश पर वार कर दिया।
भाई अस्पताल लेकर पहुंचा, नहीं बच सकी जान... चाकू लगने के बाद राजेश गंभीर घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण राजेश की जान नहीं बच सकी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।
आसपास के लोगों से पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरिओम की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू और विवाद की वास्तविक वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है।
राजेश मूल रूप से कासगंज (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था और फुटकर बर्तन बेचता था। परिजन के मुताबिक उसकी पत्नी की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। करीब एक साल पहले वह इंदौर आया था और भागीरथपुरा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में हत्या के पीछे रंजिश सामने नहीं आई है। प्राथमिक तौर पर शराब पीने के बाद हुई मामूली कहासुनी ही वारदात की वजह सामने आ रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!