संकट, ऋषि विहार कॉलोनी के नलों में नहीं आ रहा पानी: निगम जोन 14 के रहवासियों की पीड़ा; कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर के गृहक्षेत्र ऋषि विहार कॉलोनी के रहवासियों ने वर्ष 2013 में नगर निगम में एक हजार रुपए जमा कर नर्मदा जल के कनेक्शन लिए थे। लेकिन अब तक नलों में नर्मदा का पानी नहीं आया।
रहवासियों द्वारा कई बार सीएम हेल्प लाइन, निगमायुक्त, महापौर, झोनल अधिकारी एवं जिलाधीश को आवेदन दिया, लेकिन समस्या का निराकरण अब तक नहीं हुआ है।
यह बात विजयसिंह कौशल एवं राजकुमार सिंह चौहान के साथ ही ऋषि विहार कॉलोनी के रहवासियों ने पत्रकार वार्ता में कही। नगर निगम जोन 14 जो महापौर का गृहक्षेत्र भी माना जाता है यहां के रहवासियों ने बताया कि समस्या का समाधान न होने के कारण हमें निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
यहां के रहवासियों की परेशानी यह है कि जो लोग सक्षम है वह तो पानी खरीद रहे हैं, लेकिन जो लोग गरीब हैं उन्हें दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है। यहां के रहवासियों द्वारा नल कनेक्शन का शुल्क जमा करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। वर्ष 2013 में जल प्रदाय के लिए पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन लाइन नीचे होने के कारण नलों में पानी नहीं आता है।
आंदोलन की चेतावनी
रहवासियों ने कहा कि अभी सड़क निर्माण कार्य भी चल रहा है ऐसे में पुरानी पाइप लाइन को बदलकर 12 इंच की पाईप लाइन डालने की मांग की है। समस्या का निराकरण नहीं होने की स्थिति में रहवासियों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि उच्च अधिकारी का घेराव भी किया जाएगा।
इसके साथ ही वर्ष 2013 से अब तक जलकर भी माफ किया जाए और जिन लोगों ने जलकर की राशि जमा कर दी है। उनको मय ब्याज राशि वापस की जाए।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!