खबर
Top News

विधायक के बंगले में दिनदहाड़े चोरी: नल और सामान ले गए बदमाश; वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा पर सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 अगस्त 2026, 4:58 pm
शेयर करें:
विधायक के बंगले में दिनदहाड़े चोरी

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित और वीवीआईपी माने जाने वाले चार इमली इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी बंगले को चोरों ने निशाना बनाया। खास बात यह है कि विधायक का आवास स्पेशल डीजी के बंगले के ठीक सामने है। बदमाश सूने बंगले के ताले और कुंडे तोड़कर अंदर दाखिल हुए और पानी के नल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बाद वीवीआईपी इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

ताले तोड़कर बंगले में घुसे चोर
घटना रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। अजय विश्नोई को चार इमली में डी-11/03 नंबर का सरकारी बंगला आवंटित है। विधायक के अधिकांश समय जबलपुर में रहने के कारण बंगला अक्सर खाली रहता है। चोरों ने इसी का फायदा उठाया। बदमाशों ने मुख्य दरवाजों के ताले तोड़ दिए। जिन दरवाजों के ताले नहीं टूटे, उनके कुंडे उखाड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद बंगले से पानी के नल और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।

विधायक पहुंचे तो सामने आया मामला
अजय विश्नोई महीने में करीब 3-4 दिन ही भोपाल में रहते हैं। रविवार को जब वे अपने सरकारी आवास पर पहुंचे तो दरवाजों के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखने पर चोरी का पता चला। उन्होंने तत्काल विधानसभा को सूचना दी। इसके बाद मामले की शिकायत हबीबगंज थाने में दर्ज कराई गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस दिशा में भागे।

स्पेशल डीजी के बंगले के सामने चोरी से उठे सवाल
चार इमली क्षेत्र में मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी आवास हैं। ऐसे हाई-सिक्योरिटी इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास तौर पर इसलिए भी कि विधायक का बंगला स्पेशल डीजी के आवास के ठीक सामने है और इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात कर निकल गए।

कुछ दिन पहले भी हुई थी चोरी
चार इमली में यह पहली वारदात नहीं है। घटना से कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक अधिकारी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। इससे पहले 23 सितंबर 2025 को आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाश उनके दो मोबाइल झपटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने बाद में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लगातार सामने आ रही घटनाओं ने अब चार इमली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

संबंधित समाचार

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
Top News

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:6 की मौत; कई लोग घायल

about 3 hours ago
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना
Top News

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना:बोले- वोट चोरी की; नियुक्ति के समय ही किया था विरोध, सरकार ने उन्हें कानून से ऊपर रखा

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग
Top News

देखिये वीडियो, ओंकारेश्वर की धार्मिक-प्राकृतिक विरासत बचाने की मांग:अधिवक्ताओं ने संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन; इसको लेकर जताई चिंता

about 4 hours ago
चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज
Top News

चौड़ाई कांड के बाद बदला मंत्री का अंदाज:पौधारोपण कार्यक्रम में कहा- मीडिया से बात नहीं करूंगा; पढ़ा लिखित भाषण

about 4 hours ago
रफ्तार का कहर
Top News

रफ्तार का कहर:पेड़ से टकराई कार; 2 युवकों की मौत

about 5 hours ago
अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Top News

अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त:0.550 हेक्टेयर भूमि से हटाया अतिक्रमण; आरोपियों पर दर्ज है एफआईआर

about 5 hours ago
कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी
Top News

कॉकरोच पार्टी ने दी आंदोलन की चेतावनी:मुख्य चुनाव आयुक्त से 48 घंटे में इस्तीफा मांगा; लगाए ये गंभीर आरोप

about 5 hours ago
नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा
Top News

नशे के नेटवर्क का हुआ खुलासा:ड्रग्स के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार; फ्लैट में हुए युवक-युवतियों के विवाद की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

about 6 hours ago
मिट्टी से मन तक की यात्रा
Top News

मिट्टी से मन तक की यात्रा:प्रतिमा की अनुपस्थिति में बप्पा की उपस्थिति

about 6 hours ago
बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप
Top News

बैंक के पूर्व मैनेजर पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोप:ग्राहक को स्कीम में निवेश का दिया झांसा; दोस्त के खाते में ट्रांसफर कर हड़पे रुपए

about 6 hours ago
अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में
Top News

अनंत चतुर्दशी से पहले पुलिस कमिश्नर आए एक्शन मोड में:नानू, गोलू, काला और दाऊ सहित 7 पर निर्बंधन आदेश

about 6 hours ago
NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट
Top News

NBEMS ने जारी किया नीट पीजी रिजल्ट:लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म; यहां चेक करें अपना परिणाम

about 7 hours ago
विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है
Top News

विधायक उषा ठाकुर बताएं लाखों लड़कियों का आंकड़ा उनके पास कहां से आया है:महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का पलटवार

about 7 hours ago
एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी
Top News

एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव; कुएं से दो बच्चों की लाशें बरामद

about 7 hours ago
झूठा निकला  पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा
Top News

झूठा निकला पं. धीरेंद्र शास्त्री का ‘पुत्र योग’ संबंधी पर्चा

about 7 hours ago
यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री
Top News

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस में जिंदा जले 9 यात्री:20 से अधिक मुसाफिरों ने कूदकर जान बचाई

about 7 hours ago
8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री
Top News

8 महीने बाद एमपी भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

about 7 hours ago
अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन
Top News

अमेरिका की धरती पर इंदौर के भविष्य का हो रहा मंथन:महापौर पुष्यमित्र भार्गव का तीन सप्ताह का अमेरिकी दौरा; हार्वर्ड से एआई गवर्नेंस तक, ‘विजन-2030’ के लिए वैश्विक अनुभव जुटाने की पहल

about 7 hours ago
चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
Top News

चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन:मुख्य निर्वाचन कार्यालय को घेरने का ऐलान; बीजेपी बोली- हार की हताशा में लगाए जा रहे आरोप

about 7 hours ago
अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’
Top News

अधिकतर लोग ‘काहे खुमर रई’ को समझ रहे ‘काहे को मर रई...’

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!