लूट की वारदात के दौरान युवक की जान ली थी: तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा; जानिये कितने साल चली मामले की सुनवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लूट की वारदात के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चर्चित और जघन्य माने गए इस मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को हत्या और लूट के अपराध में दोषी पाया। करीब साढ़े चार साल चली सुनवाई के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए कड़ी सजा सुनाई।
माननीय शुभ्रा सिंह की अदालत ने थाना लसूडिया से जुड़े सत्र प्रकरण क्रमांक 157/2022 में फैसला सुनाते हुए आरोपी जोया अब्बासी, अल्लू उर्फ शाहरूख और आलिम उर्फ बल्लू को धारा 302/34 में आजीवन कारावास तथा धारा 397/34 में सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर दो-दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील मणि त्रिपाठी ने पैरवी की। वहीं प्रभारी उप संचालक अभियोजन राजेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे जघन्य और चिन्हित प्रकरण की श्रेणी में रखा गया था। अभियोजन ने कोर्ट में 14 गवाह पेश किए, जिसके बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी मानते हुए सजा सुनाई।
अभियोजन के अनुसार घटना 6 अक्टूबर 2021 की रात की है। फरियादी सतीश जाटव और मृतक देवांशु मिश्रा अपने साथियों के साथ पार्टी करने के बाद वापस लौट रहे थे। सभी पहले बायपास स्थित एक होटल गए और बाद में खाना खाने तेजाजी नगर पहुंचे। रात में साथियों को छोड़ने के बाद सतीश जाटव और देवांशु मिश्रा स्कूटी से महालक्ष्मी नगर स्थित अपने कमरे की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास पल्सर बाइक पर सवार दो युवक और एक युवती उनके पीछे लग गए। आरोपियों ने बहाने से उन्हें रोकने की कोशिश की। युवती ने देवांशु से बातचीत करते हुए उन्हें खजराना छोड़ने की बात कही। जब दोनों ने मना किया तो पीछे बैठे युवक ने अचानक देवांशु के गले से सोने की चैन छीन ली।
देवांशु ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसके कंधे, सीने और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। वहीं दूसरे आरोपी ने फरियादी सतीश जाटव के साथ मारपीट की और उसे गिरा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल अवस्था में देवांशु अपने दोस्त सतीश के साथ कमरे तक पहुंचा, लेकिन दोनों नशे की हालत में सो गए। सुबह जब सतीश उठा तो उसने देखा कि देवांशु मृत अवस्था में पड़ा है। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने हत्या और लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक की सोने की चैन और अन्य सामान भी बरामद किया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!