युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या: चचेरे भाइयों ने की; लोहे की जंजीर से बांधकर बेहोश होने तक पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के शिव शक्ति नगर, घासमंडी क्षेत्र में सगे चचेरे भाइयों द्वारा युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर देने की सनसनीखेज घटना सामने आई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र, पिता मुन्नालाल बाथम के रूप में हुई है।
पैसे और मोबाइल लेने पहुंचा था
सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह नरेंद्र अपने पैसे और मोबाइल वापस लेने के लिए ताऊ दयानंद बाथम के घर पहुंचे। वहां मौजूद उनके चचेरे भाई जगदीश बाथम, राकेश बाथम और बल्लू बाथम से उनकी कहासुनी हो गई।
जंजीर से बांधकर की पिटाई
जैसे ही नरेंद्र ने 80 हजार रुपए और मोबाइल वापस मांगने की बात कही, तीनों आरोपी आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज के बाद लोहे की जंजीर से बांधकर उसे पीटना शुरू कर दिया।
बेरहमी की सारी हदें पार
अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने नरेंद्र को जमीन पर पटककर पेट और चेहरे पर लात-घूंसे मारे। उसे बेहोशी की हालत में ठंडा पानी डालकर होश में लाया गया और फिर से पीटा गया। इस दौरान उसके सिर पर पैर भी रखा गया। तीनों आरोपी तब तक हमला करते रहे जब तक कि नरेंद्र बेहोश नहीं हो गया, और फिर वे मौके से फरार हो गए।
घर ले जाने के बाद हुई मौत
परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने नरेंद्र को बेहोशी की हालत में पाया। पानी छिड़कने और कपड़े बदलवाने के बाद वह थोड़ा होश में आया। लेकिन शाम को जब उसे जगाया गया तो वह बिल्कुल भी प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार का आरोप
नरेंद्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि चचेरे भाईयों ने उनके निकाले गए 80 हजार रुपए और मोबाइल रख लिए थे। घर की कुछ महिलाएं भी इस मारपीट में शामिल थीं।
तीन साल पहले हुई थी शादी
नरेंद्र की शादी तीन साल पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा।
पुलिस की कार्रवाई
टीआई ग्वालियर, प्रशांत शर्मा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों जगदीश, राकेश और बल्लू को हिरासत में लिया गया। परिजनों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!