तीन दिन से नहीं दिखी थी महिला: घर में 200 से ज्यादा खाली बीयर कैन मिलीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

बदबू आई तो खुलवाया दरवाजा बाथरूम में मिली सड़ी हुई लाश
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी के सूर्यदेव नगर में शुक्रवार को सनसनी फैल गई, जब बंद मकान से आ रही तेज बदबू पर पुलिस ने दरवाजा खुलवाया। अंदर बाथरूम में 38 वर्षीय महिला का डीकंपोज शव मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है महिला की मौत करीब तीन दिन पहले हुई होगी। घर में खाली बीयर की 200 से ज्यादा कैन मिली। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी।
टीआई मनीष मिश्रा के मुताबिक अनुराधा एकतारे तीन मंजिला मकान के बीच वाले फ्लोर पर अकेली रहती थीं। ग्राउंड और टॉप फ्लोर खाली थे। रिश्तेदार आसपास ही रहते हैं, लेकिन अनुराधा का ज्यादा मेलजोल नहीं था। शुक्रवार को पड़ोसियों को मकान से बदबू आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना अनुराधा के मामा अमोघ गडकरी को दी। इसके बाद पुलिस पहुंची। र बाथरूम में महिला का शव मिला, जो काफी डीकंपोज हो चुका था। एफएसएल टीम ने भी जांच की। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मृतिका को आखिरी बार देखे जाने की जानकारी मिली है। परिजनों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले अनुराधा की तबीयत खराब हुई थी। एक रिश्तेदार डॉक्टर के पास ले गया था, जहां पीलिया होने की बात सामने आई थी।
जिला अस्पताल ने पीएम से किया इनकार
शव की स्थिति खराब होने के कारण जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया। शनिवार को पुलिस शव को एमवाय अस्पताल ले गई, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट होगा मौत बीमारी, शराब सेवन से हुई या कोई अन्य वजह है।
मां की मौत के बाद अकेली थी
परिजनों के मुताबिक अनुराधा की मां रंजना शासकीय कर्मचारी थीं। 2024 में मृत्यु के बाद अनुराधा अकेली रह गई थीं और मां की बचत से खर्च चलाती थीं। रिश्तेदारों के घर पास में होने के बावजूद ज्यादा मेल-जोल नहीं था।
संबंधित समाचार

ग्राहक बुलाने पर भड़के पड़ोसी कारोबारी:कपड़ा व्यवसायी को चाकू मारा

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:एमआईजी में सोया युवक फिर नहीं उठा

कॉलेज के जुलूस में एबीवीपी-करणी सेना से जुड़े छात्र भिड़े केस दर्ज:7 छात्र सस्पेंड टीसी थमाकर होलकर कॉलेज से बाहर करने की तैयारी

सलमान लाला के पुराने डर-धोखे वाले अंदाज की नई कड़ी:पट्ठे और प्रेमिका पर हजारों रुपए ऐंठने का आरोप

देखिये वीडियो, सिटी बस ने तीन लोगों को कुचला:एक की मौत; दो गंभीर घायल, गुस्साई भीड़ ने बस के कांच फोड़े

महंत पर महिला से आपत्तिजनक बात का आरोप:पद से हटाने की मांग; पंचायत ने प्रस्ताव भेजने का लिया फैसला

सूरज जाट की तलाश में दौड़ रही पुलिस की टीमें:मददगारों और आश्रय देने वालों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

युवती से बिल्डिंग में रहने वाले युवक ने की अभद्रता:मारपीट और छेड़छाड़ का लगाया आरोप

कमजोर बारिश से खेती पर संकट:कृषि विभाग खोज रहा कम पानी में तैयार होने वाली फसलें; पैदावार पर संकट

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी:बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!