पहाड़ों पर वीकेंड का प्रेशर: यहां लगा 30 किलोमीटर लंबा जाम; घंटों से लोग कार में कैद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देहरादून।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में वीकेंड और चारधाम यात्रा के चलते पर्यटकों व श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। हालात ऐसे हैं कि मनाली, मसूरी और नैनीताल सहित कई प्रमुख पर्यटन स्थलों की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
वाहनों की आवाजाही ठप
सबसे ज्यादा खराब स्थिति जोशीमठ की बताई जा रही है, जहां चारधाम यात्रा और वीकेंड ट्रैफिक के दबाव से वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई है। जानकारी के अनुसार विष्णुप्रयाग से आगे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। विष्णुप्रयाग, जोशीमठ और मारवाड़ी क्षेत्र के बीच करीब 25 से 30 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है।
यात्री घंटों तक सड़क पर फंसे रहे
संकरी पहाड़ी सड़कों और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण यात्री घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। कई श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे, जबकि बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहाड़ों की ओर पहुंचे हुए हैं।
गर्मी और जाम से बढ़ी परेशानी
चिलचिलाती धूप और गर्म मौसम के बीच जाम में फंसे यात्रियों, बच्चों और बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घंटों तक अपनी गाड़ियों में बैठे रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन सीजन और चारधाम यात्रा के दौरान ट्रैफिक का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन सड़क क्षमता सीमित होने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं।
पुलिस-प्रशासन सड़कों पर
स्थिति को संभालने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें प्रमुख मार्गों पर तैनात हैं। ट्रैफिक को सुचारु करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण जाम खुलवाने में प्रशासन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
फिर भी नहीं मिल रही राहत
प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट लेने की अपील की है। चारधाम यात्रा और वीकेंड पर्यटन के कारण अगले कुछ दिनों तक दबाव बने रहने की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!