खबर
Top News

इंतजार खत्म: यहां बनेगी 60 फीट चौड़ी लिंक रोड; इतने करोड़ की राशि मिली, रिंग रोड का ट्रैफिक भी घटेगा, जमीन विवाद के कारण 5 साल से अटका था काम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 3:36 pm
शेयर करें:
इंतजार खत्म

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया से खजराना गणेश मंदिर तक प्रस्तावित लिंक रोड का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। करीब 1.35 किलोमीटर लंबी और 60 फीट चौड़ी इस सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया ने मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना मद से 10 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई है।

अब नगर निगम की योजना शाखा की ओर से सड़क निर्माण की स्वीकृति और पुराने टेंडर को निरस्त कर नया टेंडर जारी करने का प्रस्ताव एमआईसी की बैठक में रखा जाएगा।

सड़क बनने के बाद कनाड़िया और आसपास के इलाकों से खजराना गणेश मंदिर तक पहुंचना आसान होगा। इससे रिंग रोड पर वाहनों का दबाव भी कम होने की उम्मीद है।

प्रेम बंधन गार्डन से गोयल नगर होते हुए खजराना तक बनेगी सड़क
प्रस्तावित लिंक रोड कनाड़िया रोड स्थित प्रेम बंधन गार्डन के सामने से शुरू होकर गोयल नगर होते हुए खजराना गणेश मंदिर की पार्किंग तक जाएगी।

नगर निगम की योजना शाखा ने वर्ष 2022 में करीब 18 मीटर यानी 60 फीट चौड़ी और 1350 मीटर लंबी सड़क की योजना तैयार की थी। इसके बाद निर्माण के लिए टेंडर भी जारी कर मंजूर किया गया था।

जमीन विवाद के कारण 5 साल से अटका था काम
सड़क निर्माण के लिए वर्ष 2023 में मौके पर खुदाई और जमीन को समतल करने का काम शुरू किया गया था। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे पेड़ों की शिफ्टिंग भी की गई थी।

इसी दौरान जमीन को लेकर विवाद सामने आ गया। एक व्यक्ति ने सड़क निर्माण में अपनी निजी जमीन लिए जाने का आरोप लगाते हुए हाई कोर्ट का रुख किया। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद सड़क का काम रोकना पड़ा।

इसके बाद नगर निगम लगातार रास्ता निकालने का प्रयास करता रहा। अब संबंधित व्यक्ति ने सड़क निर्माण के लिए सहमति दे दी है। इसके बाद निगम ने सड़क का अलाइनमेंट थोड़ा बदलकर निर्माण का रास्ता साफ किया है।

कनाड़िया से खजराना पहुंचना होगा आसान
फिलहाल कनाड़िया और आसपास के क्षेत्रों से खजराना गणेश मंदिर जाने वाले लोगों को बंगाली चौराहा और फिर खजराना चौराहे की ओर से जाना पड़ता है।

नई लिंक रोड बनने के बाद वाहन कनाड़िया रोड से सीधे गोयल नगर होते हुए खजराना गणेश मंदिर की पार्किंग तक पहुंच सकेंगे। इससे लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ेगी और समय की भी बचत होगी।

नई दरों के कारण बढ़ी निर्माण लागत
पांच साल पहले जब सड़क निर्माण की योजना बनी थी, तब इसकी अनुमानित लागत करीब 9 करोड़ रुपए थी। अब नए एसओआर (शेड्यूल ऑफ रेट) लागू होने के कारण निर्माण लागत बढ़कर करीब 12 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।

क्षेत्रीय विधायक की ओर से निगम को 10 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं। शेष करीब 2 करोड़ रुपए राज्य शासन से मांगे जाएंगे।

नया टेंडर जारी होगा
पुराना टेंडर काफी समय से लंबित होने और लागत में बदलाव के कारण उसे निरस्त कर नया टेंडर बुलाने की तैयारी है। इसके लिए निगम की योजना शाखा ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे एमआईसी की बैठक में रखा जाएगा।

एमआईसी से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और कनाड़िया से खजराना गणेश मंदिर तक लंबे समय से अटकी लिंक रोड के निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 16 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 16 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 16 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 17 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 17 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 17 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 17 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 17 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 17 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 18 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 18 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 18 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 18 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 18 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 18 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 18 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 18 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 18 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 19 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!