इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी: छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रीजनल पार्क क्षेत्र स्थित भारत जोड़ो मैदान में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती, प्रतियोगी परीक्षाओं और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए।
प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्रों के सवालों को उठाने वाला आंदोलन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि देश के छात्रों की आवाज सुनी जाए और उनके सवालों के जवाब दिए जाएं।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने के लिए दमनात्मक कार्रवाई की गई। चौधरी ने कहा कि कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे के बाद अब इंदौर में छात्रों की आवाज उठ रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में देवास के जिस छात्र की मृत्यु हुई, उसकी मां आज भी न्याय के लिए सरकार से जवाब मांग रही है।
युवाओं को कब मिलेगा रोजगार: पटवारी... प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि मोहन भागवत के उज्जैन आगमन से उम्मीद थी कि मध्य प्रदेश के युवाओं के ज्वलंत सवालों पर चर्चा होगी, लेकिन लाखों युवाओं के सवाल आज भी अनुत्तरित हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के सरकारी विभागों में 1.04 लाख से अधिक पद रिक्त हैं। सरकार को बताना चाहिए कि इन पदों पर भर्ती कब होगी।
पटवारी ने कहा कि सरकार के रोजगार पोर्टल पर 27 लाख से अधिक जॉब सीकर्स दर्ज हैं। एमपीपीएससी की कई भर्तियां भी लंबित हैं। उन्होंने पीएलएफएस-2025 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 15 से 29 वर्ष के युवाओं की बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत और शहरी युवाओं में 9.1 प्रतिशत दर्ज की गई है।
शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पटवारी ने कहा कि यूडीआईएसई+ के अनुसार मध्य प्रदेश में 7,217 सिंगल-टीचर स्कूल हैं, जिनमें करीब 2.29 लाख विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। उन्होंने समयबद्ध भर्ती कैलेंडर लागू करने और युवाओं के लिए स्थायी रोजगार के अवसर सुनिश्चित करने की मांग की।
युवाओं के सवालों का मंच है ‘छात्रों की गूंज’: सिंघार... नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था विद्यार्थियों के सपनों को कुचल रही है। उन्होंने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य युवाओं की आवाज को राष्ट्रीय मंच देना है।
सिंघार ने शिक्षा बजट, सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पद, बैकलॉग भर्ती, अतिथि शिक्षकों, पेसा एक्ट और नर्सिंग कॉलेजों से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
सिंघार ने कहा कि छात्रों के अधिकारों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस उनकी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और छात्रों के कार्यक्रमों से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि इंदौर से उठने वाली ‘छात्रों की गूंज’ देश की आवाज बनेगी।
कांग्रेस के ये नेता भी रहे उपस्थित
प्रेस वार्ता में सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक, सचिन यादव, विजयलक्ष्मी साधौ, बाला बच्चन, प्रियव्रत सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी सहित पार्टी के विधायक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया

राहुल ने कहा:परीक्षाओं में कैंडिडेट्स की भी गलती; छात्र बोले- हम सिस्टम से हार गए

‘छात्रों की गूंज’ से पहले अब ‘झूठ की गूंज’ पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी बोले:आज का टॉपिक ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स’

राहुल के पहुंचते ही गूंजे ‘शेर आया-शेर आया’ के नारे:कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह

धोखाधड़ी के आरोपियों पर होगा इनाम घोषित:संपत्ति की जानकारी जुटा रही पुलिस

‘छात्रों की गूंज’ में भारी भीड़:IDA ग्राउंड हाउसफुल; अंदर से ज्यादा बाहर एंट्री का इंतजार

रात 3 बजे फोन कर धमकाया- आज तुझे मार देंगे

जयपुर में इंदौर के युवक को कार में बंधक बनाकर पीटा:रुपए नहीं देने पर भाई को जान से मारने की दी धमकी

देखिए वीडियो:राहुल गांधी ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए IDA ग्राउंड पहुंचे; युवाओं में दिखा उत्साह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!