वर्दी बनी सहारा: युवकों को दिखाई नई राह
KHULASA FIRST
संवाददाता

नशे की गिरफ्त में आए बच्चों और युवाओं की काउंसलिंग खेल और संवाद से जगाई उम्मीद
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और युवाओं को सुरक्षित भविष्य की राह दिखाने के लिए इंदौर पुलिस ने संवेदनशील पहल करते हुए ‘वर्दी से जागी नई उम्मीद’ अभियान का दूसरा सत्र आयोजित किया।
कार्यक्रम में करीब 40 नशे से प्रभावित बालक-युवाओं और उनके परिजन को शामिल कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन और डीसीपी जोन-3 अभिषेक रंजन के नेतृत्व में चल रहे अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे और अपराध की दुनिया से दूर कर सकारात्मक जीवनशैली की ओर जोड़ना है।
एसीपी तुषार सिंह के मुताबिक कार्यक्रम को केवल भाषणों तक सीमित नहीं रखा गया। बच्चों और युवाओं के लिए संवाद, खेल गतिविधियां और प्रेरक सत्र आयोजित किए गए, ताकि वे सहज होकर अपनी बात रख सकें।
खेलों में विजेता बच्चों को थाना प्रभारी के साथ आइसक्रीम खिलाई गई। पुलिस के इस आत्मीय व्यवहार से बच्चों में उत्साह और भरोसे का माहौल दिखाई दिया। कई युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया।
अतिरिक्त डीसीपी और उनकी टीम ने हर बच्चे व उसके परिजन की व्यक्तिगत काउंसलिंग की। पहले सत्र के अनुभव और बातचीत के आधार पर युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के चार प्रमुख कारण सामने आए।
इनमें परिवार में नशे का माहौल, आर्थिक-सामाजिक दबाव, गलत संगति और नकारात्मक सामाजिक प्रभाव प्रमुख रहे। कार्यक्रम के संचालन में एडीसीपी रामसनेही मिश्रा के मार्गदर्शन में संयोगितागंज, पलासिया और छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र के युवाओं को शामिल किया गया।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!