जिस केस में नपे थे टीआई उसी में बन गए मुलजिम: लोकायुक्त पुलिस ने टीआई सुजीत श्रीवास्वत सहित चार पर दर्ज किया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्राइम ब्रांच से युवक को छोड़ने के एवज में लिए थे 1.20 लाख रुपए
यूपीआई से 50,800 लेने वाला निजी व्यक्ति और एवजी ड्राइवर भी आरोपी
आज पुलिस विभाग को पत्र लिखकर दी जाएगी कार्रवाई की जानकारी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस क्राइम ब्रांच पर अपराधियों की नकेल कसने की जिम्मेदारी है, उसी की चौखट पर रिश्वत का कथित खेल सामने आया है। एक युवक को शिकायत के मामले में कार्रवाई से बचाने और छोड़ने के बदले उसकी मां से 1.20 लाख रुपए की रिश्वत ली गई। 50,800 रुपए यूपीआई के जरिए एक युवक के खाते में ट्रांसफर करवाए गए, जबकि 70 हजार रुपए लिए गए।
शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए तकनीकी साक्ष्यों और तथ्यों के सत्यापन के बाद लोकायुक्त पुलिस ने क्राइम ब्रांच के तत्कालीन टीआई सुजीत श्रीवास्तव समेत चार पर भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। आज लोकायुक्त विभाग पत्र लिखकर टीआई पर दर्ज केस की जानकारी पुलिस विभाग को देगा, ताकि टीआई पर विभागीय कार्रवाई हो सके।
लोकायुक्त के अनुसार तुलसी नगर निवासी प्रीति हजारी ने अप्रैल 2026 को शिकायत की थी। उनका आरोप था कि उनके बेटे प्रांजल हजारी को एक शिकायत के सिलसिले में रीगल तिराहा स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय बुलाया गया था। आरोप है कि वहां तत्कालीन टीआई सुजीत श्रीवास्तव और अन्य ने प्रांजल के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और उसे छोड़ने के बदले 1.20 लाख रुपए मांगे।
शिकायत के मुताबिक 20 मार्च 2026 को प्रांजल से 50,800 रुपए यूपीआई के जरिए दीपक पटेल के खाते में ट्रांसफर करवाकर उसे छोड़ा गया। इसके बाद अगले दिन 70 हजार रुपए लिए गए। फरियादी ने शिकायत के साथ लेन-देन के साक्ष्यों और अन्य तथ्यों का सत्यापन भी कराया।
जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद कल तत्कालीन क्राइम ब्रांच टीआई सुजीत श्रीवास्तव, सिपाही विकास सिंह सेंधव (रीडर), टीआई का निजी ड्राइवर अभय सिंह और प्रायवेट व्यक्ति दीपक पटेल (इसी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए थे।) चारों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम की धारा 7 और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया है।
अब विवेचना में यह जांच की जाएगी कि रिश्वत की मांग किस स्तर पर हुई, रकम का लेन-देन कैसे हुआ और चारों आरोपितों की इसमें क्या भूमिका रही। लोकायुक्त की ताजा एफआईआर ने एक बार फिर पुलिस महकमे के भीतर रिश्वतखोरी के आरोपों को सुर्खियों में ला दिया है।
तब कर दिया था लाइन अटैच
बताते हैं प्रांजल के खिलाफ एक युवती के फोटो वायरल करने की शिकायत हुई थी। इसी मामले में टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने उसे क्राइम ब्रांच थाने बुलवाया था। उसे डराते धमकाते हुए केस दर्ज होने का भय दिखाकर बिना उसकी एंट्री किये थाने में बैठा लिया गया।
इसके बाद टीआई सुजीत श्रीवास्तव, उनका रीडर विकास सेंधव, निजी ड्राइवर अभय सिंह तोड़बट्टे में लग गए। बाद में मामले में जब टीआई की शिकायत हुई तो 1 अपै्रल 2026 को डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी ने सुजीत श्रीवास्तव को लाइन अटैच कर दिया।
इसके अलावा एक धोखाधड़ी के मामले में समय पर चालान पेश नहीं करने के कारण आरोपी को कोर्ट से जमानत मिलने का मामला भी सामने आया था। इसके बाद विभागीय जांच के आदेश दिए गए थे।
इस आधार पर हुई एफआईआर
लोकायुक्त में शिकायत के बाद एसपी डॉ. राजेश सहाय ने टीआई आशुतोष मिठास को जांच सौंपी थी। टीआई आशुतोष ने शिकायत में बताए सारे तथ्य तकनीकी जांच में क्रमानुसार सही पाये। जानकारी के अनुसार आज लोकायुक्त विभाग की ओर से पुलिस विभाग को पत्र लिखकर टीआई सुजीत और विकास सेंधव पर दर्ज केस की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही जिस शिकायत की वजह से प्रांजल को क्राइम ब्रांच थाने बुलवाया गया था। उसकी जानकारी भी मांगी जाएगी। साथ ही टीआई सुजीत श्रीवास्तव के सेवा संबंधी दस्तावेज मांगे जायेंगे।
ये भी जानकारी मांगी जायेगी कि टीआई और सिपाही विकास पर इससे केस से पूर्व कोई केस दर्ज हुआ था क्या? कोई विभागीय जांच चल रही है क्या? पूर्व में विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई हुई है क्या?
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!