नूर सूरज का कोहरे की चादर में खो गया, मानों वक्त ही ठिठुरकर रास्तों पर सो गया: उत्तर से आई बर्फीली हवाओं के कारण ठिठुरा देने वाली ठंड का कहर; सुबह दस बजे बाद ही सूर्य देवता दे रहे दर्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अक्सर कहा जाता है कि जब उत्तर की बर्फीली हवाएं अपना रास्ता भूलकर मैदानों में आती हैं, तो दिन और रात का अंतर समाप्त हो जाता है। मध्य प्रदेश में भी इन दिनों ऐसी ही स्थिति निर्मित हो रही है। कड़कड़ाती ठिठुरा देने वाली ठंड के बीच सूर्य देवता कोहरे की ओट में जाकर छिप गए हैं।
आलम यह है कि दस बजे सुबह तक उनकी खोज में नजरें आसमान ताकती रहती हैं। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने सबको घरों में दुबकने पर ही मजबूर कर दिया है। लगता है ठंड के आक्रोश से धूप भी डरकर बाहर आने से कतरा रही है। घबराइये मत, लेकिन इससे अभी कुछ दिन मुक्ति नहीं मिलने वाली।
आलम यह है कि सुबह तपेली में खौलती चाय कप में आने के बाद कब ठंडी हो जाती है पता ही नहीं चलता। ठिठुरते हाथ कप पकड़ने में भी संकोच कर रहे हैं। सब जगह तकरीबन यही मंजर है। मध्य प्रदेश के अनेक इलाकों में कोल्ड डे से लेकर गंभीर कोल्ड डे के हालात बन रहे हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के साथ अन्य शहरों में सुबह वे ही लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं जिनके लिए यह मजबूरी है।
अभी नहीं मिलने वाली राहत... सवाल यह है कि क्या यह ठंड सामान्य है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने खुलासा फर्स्ट से चर्चा करते हुए कहा कि ठंड का यही हाल अभी कुछ दिनों तक बना रहेगा। उत्तर-पूर्व की हवाओं के कारण अभी राहत नहीं मिलने वाली है। अभी कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। मौसम विज्ञानी श्री यादव के अनुसार इस तरह के हालात दिसंबर में बनने थे, लेकिन इसमें विलंब हो गया। उत्तर भारत और हिमालयी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी ने सर्दी के तेवर बढ़ा दिए हैं।
उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा का सीधे मालवा की ओर रुख... मौसम केंद्र के मुताबिक भूमध्य सागर से उठी नम हवाएं हिमालय पर्वत की चोटियों पर बर्फ की चादर बिछाने में सहायक बनती हैं। वहां से उठने वाली उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा सीधे मालवा की ओर रुख करती हैं। इसी कारण मालवा के शहर ‘कोल्ड डे’ की चपेट में आते हैं।
प्रदेश के कई शहर शीतलहर की चपेट में आ रहे हैं। जानकारों के अनुसार ऊपर की हवा में बेहद तेज गति की जेट स्ट्रीम भी ठंडी हवाओं को धरती पर जाने को मजबूर करती हैं। अर्थात वायुमंडल की ऊपरी परत में चलने वाली तेज हवा नीचे की ओर ठंडी हवा को धकेल रही हैं।
मकर संक्रांति तक राहत की उम्मीद कम, क्या कहता है पूर्वानुमान?... मौसम केंद्र के अनुसार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसी तरह कम से कम अगले एक सप्ताह तक उत्तर -पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर -पूर्वी भारत में सुबह घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।
न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। देश के अनेक राज्यों के साथ मध्य प्रदेश में भी कुछ इलाकों में घना कोहरा आठ जनवरी तक छाने की संभावना है। आज मध्य प्रदेश में शीत दिवस भी रह सकता है।
जब अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस कम हो जाए, तो उसे ‘कोल्ड डे’ कहते हैं। हाल ही में एकाधिक बार ऐसे हालात बने हैं। मकर संक्रांति तक ऐसे ही हालात रह सकते हैं।
किसानों की चिंता, फसल पर असर... जाहिर है यह किसानों की चिंता में इजाफा करेगा, क्योंकि पाला पड़ने से नुकसान होगा ही। सब्जियां, फल और फसलों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
किसानों का कहना है कि पाले की वजह से पौधों की कोशिकाओं के अंदर का पानी जम जाता है और फसलें झुलसने को मजबूर हो जाती हैं। अधिक संभावना यही है कि जनवरी का पूरा माह ऐसे ही बीतेगा।
जब बदलेगा हवा का रुख, तो मिल सकती है ठंड से राहत... कुछ मौसम विज्ञानियों की राय है कि इस माह के मध्य अथवा उसके बाद तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। और हां कोहरा यातायात को अस्तव्यस्त कर ही रहा है, फिर वह सड़क-रेल मार्ग हो या फिर वायु मार्ग हो- सब जगह परेशानी है।
छोटे बच्चों को तो फिलहाल स्कूल जाने से मुक्ति मिल ही गई है। मौसमी बीमारियों के प्रकोप के बीच उम्रदराज लोगों को खुद का ध्यान रखने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक सलाह दे ही रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अभी मकर संक्रांति तक ऐसे हालात बने रह सकते हैं, जब हवा अपना रवैया बदलेगी तब ही कुछ राहत मिलेगी। वर्ना लोग तो यह कहने से नहीं चूक रहे हैं- इस बार ठंड ने सच में परीक्षा ले ली है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!