एमपी में आग उगल रहा सूरज: इन जिलों में हीटवेव और लू का अलर्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि कई जिलों में सूरज आग उगलता नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो और नौगांव में दर्ज की गई, जहां पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
अगले चार दिनों तक हीटवेव की चेतावनी
भोपाल स्थित मौसम केंद्र ने प्रदेश में अगले चार दिनों तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक गर्मी अपने चरम पर बनी रहेगी और लोगों को फिलहाल राहत मिलने की संभावना बेहद कम है।
तीव्र लू चलने की संभावना
रविवार को सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भीषण गर्मी और तीव्र लू चलने की संभावना जताई गई है।
11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके अलावा सिंगरौली, सीधी, सागर, दमोह, दतिया, मऊगंज, मैहर, रीवा, उमरिया, निवाड़ी और कटनी समेत 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।
22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी
वहीं ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, विदिशा, राजगढ़, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, रायसेन, मंदसौर और नीमच सहित 22 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में भी तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है।
तापमान 45.4 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया
शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। नौगांव में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और खजुराहो में 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
राहत मिलने के कोई संकेत नहीं
मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है। अगले चार दिनों तक प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!