प्रदेश की धरा पर बहेगी श्रीकृष्ण भक्तिरस धारा: ‘मोहन राज’ में मनेगा भव्य स्तर पर ‘श्रीकृष्ण पर्व’
KHULASA FIRST
संवाददाता

मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले होंगे...
आज की कैबिनेट बैठक में राज्य के विकास, जनहित और प्रशासनिक कार्य से जुड़े कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
प्रदेश के 3 हजार मंदिरों में मनेगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, संस्कृति विभाग की होटलों में भी गूंजेंगे भजन-कीर्तन
हजारों ‘बाल-गोपालों’ के संग श्रीकृष्ण की विद्या स्थली सांदीपनि आश्रम उज्जैन में मुख्यमंत्री मनाएंगे 3 दिवसीय उत्सव
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश की पावन धरा पर पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की भक्तिरस धारा प्रवाहमान होगी। ‘मोहन राज’ आने वाले कुछ दिनों तक ‘मोहन की लीलाओं’ में निमग्न होने जा रहा है। प्रदेश के हर उस मंदिर में ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की’ का जयघोष गुंजायमान होगा। मनमोहन मोहना की अनुपम लीलाओं से प्रदेश का हर हिस्सा परिचित होगा। 3 हजार से ज्यादा ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साक्षी होंगे।
हर देवालय जगमग उजियारे से रोशन होगा। रासलीला, भक्ति गायन, नृत्य-नाटिका, एकल प्रस्तुतियां, लोकनृत्य, लोकनाट्य के जरिये जन-जन में श्रीकृष्ण भक्ति का अलख जगाया जाएगा। हर उस स्थान पर श्रीकृष्ण भक्तिरस की धारा बहेगी, जहां मुरली मनोहर भगवान के श्रीचरण पड़े थे। सरकार तो इस उत्सव के लिए पलक-पांवड़े बिछाए नजर आएगी ही, स्वयं मुख्यमंत्री भी अवंतिकापुरी में सैकड़ों ‘बाल-गोपालों’ संग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाएंगे।
जी हां, मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर भव्य ‘श्रीकृष्ण पर्व’ मनाने जा रही है। इस पर्व के दौरान मोहन सरकार हलधर महोत्सव और लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव को भव्य स्तर पर मनाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर संस्कृति एवं अध्यात्म विभाग द्वारा यह आयोजन किया जाएगा।
सरकार के हलधर उत्सव तो जिलेवार शुरू भी हो गए हैं। खेती-किसानी व किसानों के लिए मनाए जा रहे इस हलधर उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्वयं शामिल हो रहे हैं। अब श्रीकृष्ण महापर्व के जरिये मोहन सरकार पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान की जनहित लीलाओं से जन-जन का साक्षात्कार कराने जा रही है।
बलराम जयंती और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में कई दिन तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत मध्य प्रदेश के 3 हजार से अधिक प्रमुख मंदिरों में विशेष भजन-कीर्तन, रासलीला, मटकी फोड़ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।
सरकार ‘श्रीकृष्ण पाथेय योजना’ पर भी तेजी से काम कर रही है। इसके तहत सरकार की योजना उन सभी स्थानों को तीर्थ और सांस्कृतिक मार्ग के रूप में विकसित करने की है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के चरण पड़े थे। जैसे उज्जैन का सांदीपनि आश्रम, धार जिले के अमझेरा आदि स्थान।
श्रीकृष्ण पर्व के जरिये मोहन सरकार सांस्कृतिक धरोहर, उत्सव, सनातन संस्कृति का प्रचार करेगी। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन, मूल्यों और पारंपरिक कलाओं से जोड़ना है। प्रदेश के करीब 3 हजार प्राचीन व ऐतिहासिक मंदिरों का चयन किया गया है, जहां जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे।
14 से 16 अगस्त तक बलराम जयंती और जन्माष्टमी पर उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में 3 दिवसीय आयोजन होंगे। संस्कृति विभाग की होटलों में भी आयोजन रखे गए हैं। संस्कृति विभाग पूरे प्रदेश में जन्माष्टमी के भव्य आयोजन करने वाला है। इसे ‘श्रीकृष्ण पर्व, हलधर महोत्सव एवं लीलाधारी का प्रकटोत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा।
महोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, शृंगार प्रतियोगिताएं, मटकी फोड़, रासलीला और भजन संध्या जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा 100 से अधिक प्रमुख स्थलों पर 1 हजार से अधिक कलाकार 155 से ज्यादा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
इनमें भजन, कीर्तन, नृत्य और नाटिकाएं शामिल हैं। संस्कृति विभाग की होटलों में भी जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने इसकी पुष्टि की है।
‘लालन’ के नयनाभिराम शृंगार पर 1.5 लाख का पुरस्कार
मंदिरों में लालन सरकार, यानी लड्डू गोपाल व श्रीकृष्ण के अन्य विग्रह के अनुपम व नयनाभिराम शृंगार के लिए 1.50 लाख रुपए के तीन, 1 लाख रुपए के पांच और 51 हजार रुपए के सात पुरस्कार दिए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर 16 अगस्त को दोपहर 2 बजे से होगा, जिसमें 1 हजार से अधिक बालगोपाल श्रीकृष्ण की वेशभूषा में शामिल होंगे।
यहां इस्कॉन मंदिर के माध्यम से गोपाल कृष्ण का अभिषेक होगा और मुख्यमंत्री बालगोपालों को माखन-मिश्री, लड्डू गोपाल का विग्रह, ‘हर घर गोकुल’ के प्लेकार्ड और मोरपंख भेंट करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में 16 से 18 अगस्त तक तीन दिवसीय कार्यक्रम होंगे।
इनमें श्रीकृष्ण लीला, बांसुरीवादन, भक्ति गायन और लोकनृत्य होंगे। उज्जैन के ही नारायणा धाम में 14 से 18 अगस्त तक नृत्य-नाटिका, गणगौर लोकनृत्य, मटकी नृत्य और रासलीला सहित कई भक्ति प्रस्तुतियां होंगी।
प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में बहेगी श्रीकृष्ण भक्तिरस धारा
जानापाव में 16 अगस्त को भक्ति गायन, वहीं अमझेरा (धार) में 16-17 अगस्त को बधाई नृत्य और नाटिका की प्रस्तुतियां होंगी। 14 और 16 अगस्त को पन्ना के बलदेवजी और जुगल किशोर मंदिर में भक्ति गायन, बरेदी और बधाई नृत्य होंगे। दमोह, खातेगांव और रीवा में भी एक दिवसीय श्रीकृष्ण पर्व आयोजित होगा।
मंडला में 14 अगस्त को हलधर लीला, बरेदी लोकनृत्य और भक्ति गायन, जबकि 16 अगस्त को महिष्मति घाट पर नृत्य-नाटिका और भजन संध्या होगी। 14-16 अगस्त को उमरिया के पाली में भक्ति गायन, ओडिशा के कलाकारों का नृत्य और श्रीकृष्ण नृत्य-नाटिका होगी। 14-16 अगस्त तक शहडोल में तीन अलग-अलग स्थानों पर रासलीला, भक्ति गायन और नृत्य-नाटिका की प्रस्तुतियां होंगी।
संबंधित समाचार

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

आज निकलेगा झांकियों का भव्य कारवां:इतने किलोमीटर का रहेगा चल समारोह; समय से पहले ट्रैफिक रोकने से लोग हो रहे परेशान

आज से गांवों तक सफर होगा सुगम:केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

पड़ोसी देशों में फिर घमासान:गोलीबारी; कई तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!