खबर
Top News

सतीश सनपाल के पीछे छूटी 9 एफआईआर की कहानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 अगस्त 2026, 1:40 pm
शेयर करें:
सतीश सनपाल के पीछे छूटी 9 एफआईआर की कहानी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भगोड़े सतीश सनपाल से जुड़े मामलों की पुलिस फाइल जितनी पुरानी है, उतनी ही सवालों से भरी भी है। उपलब्ध न्यायिक और सार्वजनिक रिकॉर्ड में जबलपुर के छह थाना क्षेत्रों में ओमती, मदन महल, लार्डगंज, कोतवाली, गोरखपुर और गढ़ा में सनपाल से जुड़े नौ प्रकरणों का उल्लेख मिलता है।

वर्ष 2022 के दौरान सामने आए इन मामलों में कथित सट्टेबाजी से लेकर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश तक के आरोप दर्ज हैं। अब इन अलग-अलग एफआईआर को एक साथ देखने पर जांच का अगला सवाल यही है कि क्या इन मामलों के बीच कोई साझा कड़ी थी या ये अलग-अलग घटनाएं थीं?

रिकॉर्ड के मुताबिक ओमती थाने की एफआईआर 271/2022 में आईपीसी की धारा 120-बी और जुआ अधिनियम की धारा 4-ए का उल्लेख है। मदनमहल थाने की एफआईआर 170/2022 में आईपीसी की धारा 109, 112, 114, 120-B और 420 के साथ जुआ अधिनियम की धारा 4-ए का उल्लेख मिलता है। लार्डगंज की एफआईआर 356/2022 में धारा 420 का उल्लेख है।

कोतवाली की एफआईआर 247/2022 तथा ओमती की एफआईअार 258/2022 और 441/2022 का भी उपलब्ध पुलिस रिकॉर्ड में उल्लेख आता है। गोरखपुर और गढ़ा थाना क्षेत्रों के प्रकरण भी सनपाल से जुड़े मामलों की सूची में शामिल बताए गए हैं।

अब सवाल सिर्फ एफआईआर का नहीं, कड़ियों का है नौ एफआईआर सामने आने के बाद सबसे महत्वपूर्ण पड़ताल यह होगी कि इनमें दर्ज दूसरे आरोपियों, शिकायतकर्ताओं, कारोबारी संपर्कों और कथित लेन-देन में कहीं समानता तो नहीं है।

किसी व्यक्ति का नाम एक से अधिक मामलों में सामने आता है या कोई बैंक खाता, मोबाइल नंबर, फर्म अथवा अन्य दस्तावेज अलग-अलग प्रकरणों में दोहराया गया है तो वह जांच का महत्वपूर्ण लिंक हो सकता है। हालांकि, केवल समान नाम या संपर्क के आधार पर मामलों को आपस में जोड़ना उचित नहीं होगा। इसके लिए पुलिस जांच और न्यायिक रिकॉर्ड से पुष्टि जरूरी है।

धाराओं से आगे बढ़कर देखनी होगी भूमिका: रिकॉर्ड में 120-बी, 420 और जुआ अधिनियम की धाराओं का उल्लेख है, लेकिन किसी भी आरोपी की वास्तविक भूमिका समझने के लिए एफआईआर के साथ चार्जशीट और केस डायरी का अध्ययन जरूरी होगा।

यह देखना होगा कि पुलिस ने सनपाल की भूमिका सीधे घटना में, कथित साजिश में, वित्तीय लेन-देन में या किसी अन्य आधार पर बताई है। यही तथ्य यह तय करेंगे कि नौ प्रकरणों को सिर्फ आरोपों की सूची माना जाए या इनमें कोई दस्तावेजी पैटर्न भी सामने आता है।

चार साल बाद भी सबसे बड़ा सवाल-कितनी फाइलें आगे बढ़ीं?: वर्ष 2022 में दर्ज इन मामलों की वर्तमान स्थिति भी महत्वपूर्ण है। कितने मामलों में चार्जशीट दाखिल हुई, कितने अभी जांच में हैं, किन मामलों में अदालत ने संज्ञान लिया और क्या किसी मामले में डिस्चार्ज, एफआईआर निरस्तीकरण या अन्य न्यायिक राहत मिली, इन सवालों के जवाब से तस्वीर ज्यादा साफ होगी।

संबंधित समाचार

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत का आरोप:परिजनों ने जहरीली होने का जताया शक; जांच शुरू, कांग्रेस ने उठाए सवाल

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम
Top News

देखिये वीडियो, 103 साल पुरानी झांकी की परंपरा कायम:खजराना गणेश की पूजा के साथ शुरू हुआ चल समारोह; ड्रोन-सीसीटीवी से की जा रही निगरानी

about 20 hours ago
पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी
Top News

पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की तारीख बढ़ी:अब दिन तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

about 20 hours ago
मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर
Top News

मुख्यमंत्री और उनकी बहन के घर पर चलेगा बुलडोजर:नगर निगम ने लगाया निशान; इस वजह से की जाएगी कार्रवाई

about 20 hours ago
फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली
Top News

फ्लाईओवर की डेडलाइन निकली:दूसरी भुजा अधूरी; अब इस तारीख से होगा शुरू, दो इंजीनियरों पर कार्रवाई

about 21 hours ago
रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक
Top News

रेडियम लगी कैप में चोर गैंग का आतंक:वकील के घर से लाखों का माल चोरी

about 21 hours ago
शराब पीने के बाद युवक की मौत
Top News

शराब पीने के बाद युवक की मौत:जहरीली शराब का आरोप; कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

about 21 hours ago
कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली
Top News

कार सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली:निर्माणाधीन मकान देखने जा रहा था; रंजिश में वारदात की आशंका

about 21 hours ago
कम बारिश
Top News

कम बारिश:तेज धूप फिर भी हरा-भरा मैदान;15 कुंड आए काम; आसपास के बोरिंग रिचार्ज, दिन में दो बार हो रही ग्राउंड पर पानी की सिंचाई

about 21 hours ago
तस्कर पर बड़ी कार्रवाई
Top News

तस्कर पर बड़ी कार्रवाई:करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की फ्रीज; आलीशान मकान और फार्म हाउस भी शामिल

about 21 hours ago
पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

पीएम के साथ महिला की मॉर्फ्ड फोटो पर हाईकोर्ट सख्त:मैटा को तुरंत हटाने का आदेश; सीजेपी से जुड़े चार लोगों को नोटिस

about 21 hours ago
वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल
Top News

वार्ड में पानी की समस्या पर हुआ बवाल वीडियो वायरल:भाजपा पार्षद कार्यालय में कार्यकर्ता का आम जनता से अभद्र व्यवहार

about 21 hours ago
हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम
Top News

हाईकोर्ट के आदेश से भी बड़ा हो गया नगर निगम:अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश के बावजूद शहर में धड़ल्ले से खेल हादसा हुआ

about 22 hours ago
कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या
Top News

कांग्रेस के पूर्व पार्षद ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

about 22 hours ago
खता भी आपकी थी और खफा भी आप
Top News

खता भी आपकी थी और खफा भी आप:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; ‘मैं अब इंदौर की मीडिया से बात ही नहीं करूंगा’

about 22 hours ago
स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ
Top News

स्टाफ ने ही दुकान में किया हाथ साफ:5 लाख के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी; 4 गिरफ्तार

about 22 hours ago
घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता
Top News

घाट पर छूट आई मूर्ति घर तक साथ लौट आई वही पुरानी आत्मीयता

about 22 hours ago
बप्पा की पाठशाला
Top News

बप्पा की पाठशाला:नवम काल्पनिक अवतार; चित्तेश्वर और विक्षेपासुर

about 22 hours ago
नियमितीकरण से रोजगार तक
Top News

नियमितीकरण से रोजगार तक:इस पार्टी के 15 वादे; इसी महीने शुरू होगा सदस्यता अभियान, सरकार को मोहलत

about 22 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से अश्लील वीडियो कॉल:फिर ब्लैकमेल का आरोप; मैट्रिमोनियल साइट पर हुई थी पहचान, आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

about 22 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!