इस शहर में लगेगी प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर चिप यूनिट: पारस डिफेंस लगाएगी 6200 हजार करोड़; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में बड़ी औद्योगिक सौगात मिलने जा रही है। उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर चिप निर्माण यूनिट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है।
कंपनी ने 55 एकड़ जमीन मांगी
पारस डिफेंस कंपनी ने परियोजना के लिए एमपीआईडीसी से करीब 55 एकड़ जमीन मांगी है। जमीन आवंटन और जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भूमि पूजन की तैयारी की जाएगी।
6200 हजार करोड़ का प्रस्तावित निवेश
एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौर के मुताबिक, कंपनी उज्जैन में करीब 6200 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने की योजना पर काम कर रही है।
जमीन आवंटन की प्रक्रिया जारी है और कंपनी के अधिकारी प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। परियोजना के आकार को देखते हुए इसे उज्जैन के औद्योगिक विकास के लिए अहम माना जा रहा है।
चिप निर्माण का नया केंद्र बन सकता है उज्जैन
यूनिट शुरू होने के बाद यहां से सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण किया जाएगा। इससे उज्जैन को प्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होने का अवसर मिल सकता है।
चिप की जरूरत वाली देश-विदेश की कंपनियों के लिए उज्जैन भविष्य में एक महत्वपूर्ण सप्लाई हब के रूप में भी उभर सकता है। इससे यूनिट के आसपास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंपोनेंट और अन्य सहायक उद्योगों के विकसित होने की संभावनाएं बढ़ेंगी।
7 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान
प्रस्तावित परियोजना से करीब 7 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का अनुमान है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में भी नई संभावनाएं पैदा होंगी।
औद्योगिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार
सेमीकंडक्टर यूनिट के आने से विक्रम उद्योगपुरी में निवेश का दायरा बढ़ने की उम्मीद है। विशेषज्ञता आधारित रोजगार, सप्लाई चेन और सहायक उद्योगों के विकास से उज्जैन के औद्योगिक इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी।
यदि जमीन और अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी होती हैं, तो यह परियोजना उज्जैन को मध्यप्रदेश के सेमीकंडक्टर मैप पर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज मैच:दोपहर 2 बजे से होगा ट्रैफिक डायवर्ट

देखिए वीडियो, डिप्टी सीएम ने ओएसडी को हटाया:जांच के दिए आदेश; इतने करोड़ लेने का था आरोप, मचा बवाल

राजधानी में प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित:कई ट्रेनों को किया गया रद्द; यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

सीईसी की लड़ाई राष्ट्रपति तक आई:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मुद्दे पर आज राष्ट्रपति से मिलेंगे इंडिया गठबंधन के नेता, समय मांगा

स्वच्छता के दावों के बीच बदहाल सार्वजनिक सुविधाएं:जहां हजारों की आवाजाही; वहीं सफाई और पानी का संकट

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क का खुलासा:क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को पकड़ा; करोड़ों के हिसाब वाले रजिस्टर जब्त

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!