राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) इस दिन होगी: 100 परीक्षा केन्द्रों पर इतने हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल; इन दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा ऑफलाइन पद्धति से राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 का आयोजन आगामी 1 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा इंदौर जिले के 100 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी। उक्त परीक्षा के लिए इंदौर के शासकीय और अशासकीय स्कूलों व कॉलेजों को केन्द्र बनाया गया है।
38 हजार 144 परीक्षार्थी
शहर में आयोजित इस परीक्षा में कुल 38 हजार 144 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 परीक्षा के सम्पूर्ण संचालन हेतु संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े को परीक्षा समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
संभागायुक्त कार्यालय में बैठक
संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े के निर्देश पर संभागायुक्त कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त राजस्व एवं प्रभारी परीक्षा अधिकारी सपना एम. लोवंशी ने बैठक में बताया कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 के प्रश्नपत्र में बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। परीक्षा प्रारंभ होने के 45 मिनट पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केन्द्र पर पहुँचे।
ऐसे कर सकेंगे प्रवेश
परीक्षार्थियों का प्रवेश मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी प्रवेशपत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र के आधार पर होगा। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व ओएमआर सीट का वितरण किया जाएगा । प्रश्न पत्र पुस्तिका का वितरण 11.55 बजे किया जाएगा।
इन सामग्री की अनुमति
प्रभारी परीक्षा अधिकारी ने बताया कि राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) 2025 में परीक्षार्थी प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, गोले बनाने हेतू निर्धारित स्याही का पेन, स्वयं का फोटो, पानी की पारदर्शी बाटल, अन्य कोई सामग्री जो ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट है, को ले जाने की अनुमति रहेगी।
मोबाइल फोन प्रतिबंधित
बैठक में बताया गया कि परीक्षा के दौरान वीक्षकों को मोबाइल फोन रखना प्रतिबंधित है। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित है। परीक्षा में पेन्सिल, रबर, व्हाइटनर एवं ऐसेशरीज जैसे बालों को बाधंने का क्लेचर, घड़ी और हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक आदि वर्जित रहेंगे। इसके अलावा मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर, ब्लू टूथ, हेण्ड फ्री डिजिटल घड़ी या अन्य कोई उपकरण भी प्रतिबंधित रहेंगे। इसके अलावा चाबी, लाइटर्स, माचिस बॉक्स, शार्पनर, ब्लेड तथा अन्य कोई कीमती सामान ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!