12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार: रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में क्राइम ब्रांच ने अब दूसरे आरोपी को भी दबोच लिया है। शांतिपथ चौराहे के पास शिवालय मार्ग पर 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए रिषभ चौहान से पूछताछ और तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने के बाद पुलिस ने परदेशीपुरा निवासी मयंक उर्फ कृष्णा रघुवंशी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 भी बढ़ाई है। गिरफ्तार मयंक के खिलाफ पहले से परदेशीपुरा और बाणगंगा थानों में एनडीपीएस एक्ट और मारपीट सहित अन्य धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ड्रग्स के मूल स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
क्राइम ब्रांच के अनुसार 12 अक्टूबर को शांतिपथ चौराहे के पास शिवालय मार्ग पर चेकिंग और गश्त के दौरान संदिग्ध रूप से पैदल जा रहे रिषभ चौहान को घेराबंदी कर पकड़ा था। तलाशी में उसके बैग से 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स मिला था।
पुलिस ने मौके से काले रंग का के-बॉक्स लिखा बैग और मोबाइल फोन भी जब्त किया था। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपए थी। मामले में अपराध क्रमांक 0165/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई तो रिषभ से पूछताछ के दौरान मयंक उर्फ कृष्णा रघुवंशी की संलिप्तता सामने आने पर क्राइम ब्रांच ने उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के आधार पर मामले में धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा कर मयंक को गिरफ्तार किया गया। मयंक नौवीं तक पढ़ा है और पान मसाले की दुकान पर काम करता है।
पुलिस अब उससे मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर और तस्करी की आगे-पीछे की कड़ियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। मयंक उर्फ कृष्णा के खिलाफ परदेशीपुरा थाने में अपराध एनडीपीएस एक्ट और बाणगंगा थाने में मारपीट का अपराध दर्ज हैं।
क्राइम ब्रांच की सालभर की कार्रवाई
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, 1 जनवरी 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 76 मामलों में 170 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन कार्रवाइयों में 3.0897 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 32.402 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 372.22 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 3 करोड़ 97 लाख 86 हजार रुपए मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!