विधानसभा अध्यक्ष की सादगी ने जीत लिया दिल: भीषण गर्मी में पेड़ के नीचे किया भोजन; न तामझाम न वीआईपी इंतजाम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
बड़े नेता केवल एसी कमरों में बैठकर फैसले लेते हैं। उनका जमीनी हकीकत से वास्ता नहीं होता। अक्सर राजनेताओं को लेकर जनता के बीच यह धारणा देखने को मिलती है, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को इस मिथक को झुठला दिया।
भीषण गर्मी और 45 डिग्री पारे के बीच, उन्होंने सड़क किनारे एक पेड़ की छांव में खड़े होकर भोजन किया। विधानसभा अध्यक्ष की इस सादगी और जमीनी जुड़ाव को देख प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नेता भी हैरान रह गए।
तोमर शुक्रवार को ग्वालियर से मुरैना-सबलगढ़, विजयपुर-टेटरा होते हुए श्योपुर जा रहे थे। यात्रा के दौरान दोपहर में जब सूर्य देव अपने कड़े तेवर दिखा रहे थे और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका था, तब दोपहर के भोजन का समय हुआ।
विजयपुर-टेटरा के बीच रास्ते में जब भोजन की बात आई, तो बिना किसी विशेष वीआईपी इंतजाम का इंतजार किए तोमर ने सड़क के किनारे लगे एक पेड़ के नीचे ही रूकने का निर्णय लिया। चिलचिलाती धूप के बीच पेड़ की छांव में खड़े-खड़े ही अपने साथियों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन ग्रहण किया।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!