खबर
Top News

भीषण गर्मी के तेवर चरम पर: इतने शहर हीटवेव की चपेट में; इन जिलों में लू का रेड अलर्ट, जानिये कब दस्तक दे सकता है प्री-मानसून

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 11:12 am
शेयर करें:
भीषण गर्मी के तेवर चरम पर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत तीखी गर्मी के साथ बदले हुए मौसम से हुई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्से भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदला है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के 45 शहरों में हीटवेव की स्थिति रहने की चेतावनी जारी की है, जबकि 5 जिलों में तीव्र लू का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के करीब 14 जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

नौतपा की शुरुआत में बदला मौसम
आमतौर पर नौतपा के शुरुआती दिनों में प्रदेश में तपिश चरम पर पहुंच जाती है, लेकिन इस बार कई जिलों में आंधी और हल्की बारिश देखने को मिली। सोमवार को भोपाल, दमोह, उमरिया समेत 15 से अधिक जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं तेज गर्मी रही तो कहीं बूंदाबांदी ने लोगों को राहत दी।

हालांकि मौसम में बदलाव के बावजूद गर्मी का असर कम नहीं हुआ। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया। कई शहरों में दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी।

5 जिलों में रेड अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग ने मंगलवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और सतना में तीव्र लू का रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने, सिर ढंककर रहने और अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह दी है।

खजुराहो बना प्रदेश का सबसे गर्म शहर
खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां सोमवार को तापमान रिकॉर्ड 47.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस सीजन में पहली बार यहां तापमान इतना अधिक दर्ज किया गया है।

वहीं नौगांव में पारा 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान इस प्रकार रहा- दतिया – 45.6°C, मंडला – 45.5°C, टीकमगढ़ – 45.3°C, मलाजखंड – 45°C, सतना – 44.9°C, दमोह – 44.6°C, रीवा – 44.6°C, राजगढ़ – 44.5°C, गुना – 44.3°C और शाजापुर – 44°C।

बड़े शहरों में भी गर्मी से बेहाल लोग
प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भी गर्मी का असर बेहद तीखा रहा। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में 43.4 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, इंदौर में 41.4 डिग्री और उज्जैन में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सोमवार शाम भोपाल में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए मौसम सुहावना हो गया। हालांकि उमस बढ़ने से लोगों को राहत कम ही महसूस हुई।

अगले तीन दिन गर्मी, फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी हिस्से से गुजर रहे टर्फ सिस्टम के कारण प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगले तीन दिन तक तेज गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। इसके बाद 28 मई से कई जिलों में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो सकता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह प्री-मानसून गतिविधियों की शुरुआती आहट है। यदि सिस्टम सक्रिय रहा तो जून के पहले सप्ताह तक मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

नौतपा में स्वास्थ्य पर बढ़ा खतरा
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान से डिहाइड्रेशन, चक्कर, थकान और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और पहले से बीमार लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। लोगों से हल्का भोजन करने, अधिक पानी पीने और शरीर को ठंडा रखने वाले पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 14 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 14 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 14 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 15 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 15 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 15 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 15 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 15 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 15 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 15 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 15 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 15 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 15 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 15 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 15 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 15 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 16 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 16 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!