भीषण गर्मी का कहर जारी: जानिये पारा उछलकर कहां पहुंचा; ऑरेंज अलर्ट जारी, क्या होगा अगले चार दिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा की धरती पर सूर्य देवता इन दिनों आग उगल रहे हैं। इंदौर में करीब एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी के बीच पिछले तीन दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को दिन का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पूरे 4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने इंदौर संभाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले चार दिनों तक गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है।
दिन ही नहीं, रात भी दे रही है तपिश
आमतौर पर रात ढलते ही राहत मिलती है, किंतु इस बार ऐसा नहीं है। रात का तापमान पिछले दो दिनों से 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। दिन और रात के तापमान में महज 13 डिग्री का अंतर रह गया है, जिससे नगरवासियों को चौबीसों घंटे उमस और बेचैनी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग ने वॉर्म नाइट की विशेष चेतावनी भी जारी की है, जिसका अर्थ है कि रात का तापमान सामान्य से असामान्य रूप से ऊपर बना रहेगा।
अगले 4 दिन और कठिन- मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा। इंदौर संभाग पर इसका असर सबसे अधिक रहेगा। गर्म हवाओं का सिलसिला थमने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है और तापमान में और वृद्धि के आसार हैं।
इतिहास गवाह है - मई में 46 डिग्री तक पहुंचा है पारा
इंदौर के मौसम का इतिहास बताता है कि यह शहर भीषण गर्मी का आदी रहा है। 31 मई 1994 को यहां अब तक का सर्वाधिक तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि मई के अंत में मौसम करवट भी लेता है। 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश हो चुकी है और 2023 में तो 3 इंच पानी बरस गया था।
क्या करें, क्या न करें
गर्मी के इस प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ नागरिकों को सलाह दे रहे हैं कि दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेते रहें, हल्के और सूती कपड़े पहनें और लू के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
संबंधित समाचार

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!