रेत माफियाओं का आतंक: कार्रवाई करने पहुंची टीम पर किया हमला; अधिकारियों से की झूमाझटकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अशोकनगर।
अवैध रेत उत्खनन का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बेंहटा के पास सिंध नदी पर कार्रवाई करने पहुंची खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी अधिकारियों और माफियाओं के बीच तीखी बहस के बाद झूमाझटकी की स्थिति बन गई।
ट्रैक्टरों को रोककर जब्ती की प्रक्रिया शुरू की
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग को सूचना मिली थी कि सिंध नदी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन का काम चल रहा है। इसके बाद खनिज विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से रेत ले जा रहे ट्रैक्टरों को रोककर जब्ती की प्रक्रिया शुरू की।
कार्रवाई का विरोध करने लगे
आरोप है कि इसी दौरान रेत माफिया और उनके समर्थक बड़ी संख्या में वहां पहुंच गए और अधिकारियों को घेरकर कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और माफियाओं ने कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
वाहनों को छुड़ाकर ले जाने की कोशिश
कुछ लोग जब्त किए जा रहे वाहनों को छुड़ाकर ले जाने की कोशिश भी करते दिखाई दिए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। मध्य प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।
अवैध रेत कारोबार चलने के आरोप
वहीं इस घटना के बाद जिले के खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर खनिज अधिकारी वीरेंद्र वर्मा के संरक्षण में अवैध रेत कारोबार चलने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!