रफ्तार का तांडव: बेकाबू ट्रक ने ऑटो को रौंदा; नवजात सहित 7 की मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
खगड़िया जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। मानसी थाना क्षेत्र के ठठा गांव के पास एनएच-31 पर तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
7 लोगों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना भयावह था कि दो महीने के नवजात शिशु सहित 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ रहा था।
दूसरे वाहनों को भी मारी टक्कर
ऑटो को टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रुका और भागने की कोशिश में सड़क किनारे खड़ी टाटा सफारी और आगे चल रही पिकअप वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। आखिरकार ट्रक पिकअप में जा घुसा, तब जाकर उसकी रफ्तार थमी।
मची चीख-पुकार
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई शव सड़क से लेकर झाड़ियों तक बिखरे पड़े मिले। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
पहचान करना मुश्किल हो गया
मृतकों में एक महिला, एक नाबालिग लड़का, चार पुरुष और दो महीने का मासूम शिशु शामिल है। कई शव इतने बुरी तरह कुचल गए थे कि पहचान करना भी मुश्किल हो गया।
जांच शुरू
सूचना मिलते ही बिहार पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!