गुंडागर्दी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस: जहां किया था उत्पात; वहीं हाथ जोड़कर मांगी माफी, थाने में लगवाई उठक-बैठक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवटे बस स्टैंड पर मंगलवार रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि मारपीट करने वाले बदमाशों का जुलूस निकाला गया।
जिन बदमाशों ने बस स्टैंड पर हंगामा और मारपीट की थी, उन्हें उसी जगह ले जाकर माफी मंगवाई गई। आरोपी हाथ जोड़कर अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है कहते नजर आए।
इसके बाद थाने में उनसे उठक-बैठक भी लगवाई गई। पूरी कार्रवाई का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा।
पुलिस के मुताबिक जूना रिसाला निवासी 20 वर्षीय अयान हुसैन बस में पार्सल रखने के लिए बस स्टैंड पहुंचा था। इसी दौरान उसने वहां खड़े ऑटो चालक नितिन फुलेरिया से बस के बारे में जानकारी पूछी।
बस का पता बताने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और फिर मारपीट तक पहुंच गया।
विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक के साथी और बस एजेंट भी मौके पर आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और डंडे चले। बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की।
कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक नितिन फुलेरिया, उसके साथी अभिषेक उर्फ डमरू पिता बबलू सिलावट, विनोद उर्फ डेनी पिता भूरालाल सिलावट, अमन उर्फ रोहन पिता अमित सिलावट निवासी लूनियापुरा और पार्सल बॉय अयान हुसैन को गिरफ्तार किया गया।
एसीपी तुषार सिंह ने बताया कि आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर लोगों के सामने माफी मंगवाई गई, ताकि क्षेत्र में गलत संदेश न जाए और असामाजिक तत्वों में पुलिस का डर बना रहे।
इस दौरान बस स्टैंड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोग आरोपियों का वीडियो बनाते नजर आए। आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में भी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!