खबर
टॉप न्यूज

कुछ घंटे पहले पुलिस ने दी थी जमानत, हत्या का दोषी कौन?

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

28 दिसंबर 2025, 2:24 pm
शेयर करें:
कुछ घंटे पहले पुलिस ने दी थी जमानत, हत्या का दोषी कौन?

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह जो हुआ उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चरित्र शंका के नाम पर हैवान बने पति ने अपनी पत्नी की चाकू मारकर नृशंस हत्या कर दी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी को कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया था और बाद में जेल भेजने के बजाय छोड़ दिया। घर पहुंचते ही आरोपी ने जो किया उसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।

आरोपी संजय चौहान ने पहले अपनी पत्नी सुमन चौहान (36) पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने आई 14 वर्षीय मासूम बेटी पर भी उसने जानलेवा हमला कर दिया। खून से लथपथ बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि आरोपी को कुछ घंटे पहले ही गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया जाता तो क्या यह हत्या टल नहीं सकती थी? कानून की ढील और तात्कालिक निर्णय ने एक महिला की जान ले ली और एक मासूम को मौत के मुंह में धकेल दिया।

हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद लसूड़िया थाने पहुंचा और पुलिस से कहा मैंने अपनी बीवी का मर्डर कर दिया है। पुलिस भले ही इसे सरेंडर बताए, लेकिन हकीकत यह है कि अपराध हो जाने के बाद का यह आत्म समर्पण किसी की जान वापस नहीं ला सकता।

बेटी का अस्पताल में इलाज जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर भी तमाचा है, जहां एक संभावित हत्यारे को समय रहते जेल की सलाखों के पीछे नहीं डाला गया। नतीजा एक और औरत की अर्थी और एक मासूम का छिनता बचपन। अब देखना यह है कि इस लापरवाही की जिम्मेदारी कौन लेता है।

मां को बचाने दौड़ी बेटी पर भी कर दिया हमला: एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि वारदात स्कीम नंबर-78 के पास स्थित झुग्गी बस्ती में हुई। आरोपी संजय चौहान का अपनी पत्नी सुमन चौहान (36) से चरित्र शंका को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।

शनिवार सुबह विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और संजय ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर सुमन की मौके पर ही हत्या कर दी। चीख-पुकार सुनकर 14 वर्षीय बेटी बीच-बचाव के लिए दौड़ी, लेकिन आरोपी ने मासूम पर भी चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ बच्ची वहीं गिर पड़ी, जबकि मां की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों की थी दूसरी शादी, अविश्वास ने उजाड़ दिया परिवार: एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि संजय की पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी, जबकि सुमन की भी यह दूसरी शादी थी। आपसी अविश्वास और चरित्र शंका के चलते घर में लगातार तनाव बना रहता था। आरोपी मजदूरी करता है।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 10 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 10 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 10 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 10 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 11 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 11 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 11 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 11 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 11 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 11 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 11 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 11 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 11 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 11 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 11 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 11 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!