खबर
Top News

पुलिस कमिश्नरेट के नशे से दूरी है जरूरी अभियान का भव्य समापन: शहर ने बनाए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड; 8534 लोगों की मानव श्रृंखला, जागरूकता व्याख्यान और ई-शपथ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 जुलाई 2026, 5:14 pm
शेयर करें:
पुलिस कमिश्नरेट के नशे से दूरी है जरूरी अभियान का भव्य समापन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से चलाए गए "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No to Drugs)" अभियान का गुरुवार को भव्य समापन हुआ। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से आयोजित इस अभियान के दौरान शहर ने जनभागीदारी के दम पर तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर नया इतिहास रच दिया।

अभियान के समापन समारोह का आयोजन ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह ने नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पुरस्कार वितरण और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

मानव श्रृंखला से लेकर ई-शपथ तक बने रिकॉर्ड
अभियान के दौरान इंदौर ने तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं- 8,534 नागरिकों ने मानव श्रृंखला बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इतनी ही संख्या में लोगों को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने एक साथ नशे के खिलाफ जागरूकता व्याख्यान दिया। 1,75,451 नागरिकों ने ई-शपथ लेकर नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इन उपलब्धियों के लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

13 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा नशामुक्ति का संदेश
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान शहर के स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, कॉलोनियों, बस्तियों, बाजारों, मॉल, औद्योगिक क्षेत्रों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, खेल संस्थानों और अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के तहत कुल 563 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 92 लाख से अधिक लोगों तक प्रत्यक्ष रूप से नशामुक्ति का संदेश पहुंचा। वहीं सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से यह संदेश लगभग 13 करोड़ लोगों तक पहुंचा।

रैली, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं से किया जागरूक
अभियान में जनसंवाद, जागरूकता रैली, बाइक रैली, कार रैली, मैराथन, ई-शपथ, नुक्कड़ नाटक, शॉर्ट फिल्म, रील्स, पेंटिंग, रंगोली, निबंध, स्लोगन और हस्ताक्षर अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन माध्यमों से युवाओं और आम नागरिकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।

सहयोगियों और प्रतिभागियों का सम्मान
समापन समारोह में अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों, स्वयंसेवकों, मीडिया प्रतिनिधियों और पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पेंटिंग, निबंध, स्लोगन, रंगोली, शॉर्ट फिल्म और रील्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने जताया आभार
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए केवल पुलिस के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का समापन इंदौर में नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के रूप में सामने आया।

संबंधित समाचार

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल
Top News

बॉण्ड पोस्टिंग की मेरिट में बड़ा खेल:इतने छात्रों के अंक बदले; इन्हीं से मिली गांवों में पोस्टिंग

3 minutes ago
ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन
Top News

ट्रैफिक साथी पर शिकायत... सड़क पर तुरंत एक्शन:4110 में से 4081 का निराकरण; जाम और यातायात में बाधा पर मौके पर पहुंच रही टीमें

14 minutes ago
लापरवाही से हादसा
Top News

लापरवाही से हादसा:भंवरकुआं की इंद्रपुरी कॉलोनी में एल्युमिनियम सेक्शन कमजोर होने से गिरा स्ट्रक्चर

17 minutes ago
ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार
Top News

ब्राउन शुगर के साथ तस्कर रिक्शा चालक गिरफ्तार:कमर बैग में छिपाकर रखा 18.8 ग्राम मादक पदार्थ

21 minutes ago
गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’
Top News

गन्नू महाराज पार्षद से बोले- ‘कई आए, कई गए…तेरे जैसे’:भजन गायक पर सरकारी जमीन पर कार पार्किंग का आरोप

24 minutes ago
पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन
Top News

पटरी पर बाघ आया तो थमेगी ट्रेन:रेल लाइन पर 20-30 KM की स्पीड; सुरंग-अंडरपास से बनेगा वन्यजीव कॉरिडोर

24 minutes ago
दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार
Top News

दो किलो माल के साथ रसीला गिरफ्तार:नशे की लत ने बनाया तस्कर; जल्दी अमीर बनने की चाह में बदनावर से खरीदकर शहर में छोटी पुड़ियों में बेचता था गांजा

32 minutes ago
फिर विवादों में खान सर
Top News

फिर विवादों में खान सर:कई लड़कियों के शोषण का आरोप; इस कोचिंग के डायरेक्टर बोले- 7-8 लड़कियां मेरे संपर्क में

33 minutes ago
मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा
Top News

मोबाइल से हो रहा सनपाल के सट्टा साम्राज्य का खुलासा:जांच में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा भी सामने आया; पुराने केस में 23.02 लाख नकद मिलने के बाद डिजिटल सबूतों पर फोकस

36 minutes ago
प्रेमी का सरेंडर
Top News

प्रेमी का सरेंडर:शराब के नशे में प्रेमिका ने खुद लगाई थी फांसी; घबराकर शव छोड़ भागा था

42 minutes ago
हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार
Top News

हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट गैंग का तीसरा गुर्गा हुआ गिरफ्तार:15 बदमाशों के बाद भी अब तक नहीं धराया गुंडा

44 minutes ago
फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत
Top News

फ्लाइट में महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत:सांस लेने में हुई परेशानी; लैंड होते ही पहुंचाया अस्पताल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:पार्षद के धरने से मचा हड़कंप; नगराध्यक्ष पहुंचे विधायक के पास, पार्टी का संदेश- नहीं हटे तो होगी सख्त कार्रवाई

about 1 hour ago
शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल
Top News

शहर के फाइव स्टार होटलों की खुली पोल:दिल्ली से कलेक्टर ने ली विशेष मंजूरी; कहीं जिंदा कीड़े, कहीं गंदा किचन-ड्रेनेज मिला

about 1 hour ago
गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा
Top News

गुर्गा धराया, कब कसेगा मास्टर माइंडों पर शिकंजा:मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का; सरकारी जमीन पर भी काटे प्लॉट, 20 करोड़ का किया खेल

about 1 hour ago
दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों
Top News

दादा फिरोज गांधी की जयंती पर राहुल गांधी और कांग्रेस खामोश क्यों:जेन-जी पूछ रहा सवाल- आखिर ये कैसे संस्कार

about 1 hour ago
राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख
Top News

राजनीति, अदालत, नियम और 10 लाख:इंदौर में राहुल गांधी का कार्यक्रम

about 1 hour ago
स्पा सेंटर पर दबिश
Top News

स्पा सेंटर पर दबिश:3 युवतियों समेत 5 युवक हिरासत में; आपत्तिजनक सामग्री मिली, नेटवर्क की तलाश

about 1 hour ago
पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

पंजाबी सिंगर के घर पर अंधाधुंध फायरिंग:नकाबपोश बाइक सवारों ने बरसाईं गोलियां; दहशत में परिवार

about 1 hour ago
5 स्टार होटलों में गंदगी
Top News

5 स्टार होटलों में गंदगी:ग्रैंड शेरेटन में कीड़े लगे सूरजमुखी बीज मिले

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!