खबर
Top News

जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी: बदमाशों पर कसी नकेल; शानदार निकला चल समारोह

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 सितंबर 2026, 2:00 pm
शेयर करें:
जम गई पुलिस कमिश्नर की झांकी

जमीनी जमावट के साथ हाईटेक तरीके से जमा रखी थी पूरी फील्डिंग

जनवरी से तैयारी थानों की रैंकिंग से शुरू हुआ शिकंजा

पहली बार ऐसा न कोई सीरियल चाकूबाजी, न बड़ी वारदात

अनंत चतुर्दशी में 1000 की चेकिंग 55 संदिग्ध दबोचे, फेस रिकग्निशन ने 6 बदमाश खोजे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ साल पहले रणजीत हनुमान की प्रभात रैली में सनसनीखेज हत्याकांड हो गया था, जिसने पुलिस की सक्रियता की पोल खोलकर रख दी थी। नतीजा ये रहा कि इसके बाद शहर में होने वाले हर बड़े त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क रहने लगी।

परसों रात शहर की 103 साल पुरानी अनंत चतुर्दशी की परंपरा की झांकी जब राजवाड़ा पहुंची तो हजारों लोगों की भीड़ के बीच पुलिस का ऐसा सुरक्षा घेरा नजर आया, जिसमें बदमाशों के लिए जगह नहीं थी।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की रणनीति और चारों जोन के तीन डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत (जोन-1 और 4), अमन सिंह राठौड़ (जोन-2) और अभिषेक रंजन (जोन-3) के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला। फेस रिकग्निशन कैमरे, ड्रोन और सघन चेकिंग ने मिलकर भीड़ के बीच छिपे संदिग्धों तक पुलिस की नजर पहुंचाई।

नतीजा ये हुआ कि करीब 1000 लोगों की चेकिंग की गई, तो फेस रिकग्निशन से छह बदमाशों की पहचान करने के साथ 55 संदिग्धों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने चाकू, शराब, गांजा-चिलम और ई-सिगरेट जैसी सामग्री भी पकड़ी।

और तो और इस मर्तबा ऐसा पहली बार हुआ कि न कोई सीरियल चाकूबाजी हुई और न ही कोई ऐसी बड़ी वारदात की शहर को शर्मसार होना पड़ा हो। कुल मिलाकर पुलिस की कार्रवाई शानदार रही जिसका पूरा श्रेय पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को जाता है। यानी झांकी में कमिश्नर संतोष सिंह की झांकी जम गई, कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

अनंत चतुर्दशी के चल समारोह की रात पुलिस की मुस्तैदी अचानक नहीं थी। बदमाशों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाते हुए इसकी इबारत पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साल 2026 की शुरुआत में ही रख दी थी।

उन्होंने थानों की कार्यप्रणाली को मापने के लिए मानकीकृत मासिक रैंकिंग व्यवस्था लागू की, जिसमें बदमाशों पर सख्ती यानि अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग महत्वपूर्ण पैमाना बनी। गुंडे-बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने वाले थाना प्रभारियों को सम्मानित करते हुए कमजोर प्रदर्शन करने वालों का हौसला बढ़ाया गया।

नतीजा ये हुआ कि पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई तेज की। किसी की थाने में हाजिरी लगने लगी, किसी पर जिलाबदर की कार्रवाई हुई तो किसी पर रासुका का शिकंजा कसा गया।

यही लगातार दबाव त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था में भी दिखाई दिया। नतीजा ये हुआ कि शहर में होली, रंगपंचमी, मोहर्रम, ईद और अब अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस ने बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखी।

अनंत चतुर्दशी से पहले भी पुलिस कमिश्नर ने बैठक लेकर मातहतों को ड्रोन, सीसीटीवी, वॉच टावर और फेस रिकग्निशन कैमरों के जरिए संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर नजर रखने की योजना पर काम करने के निर्देश दे दिए थे।

इसका असर झांकी मार्ग पर साफ दिखाई दिया। जहां आम लोग बेफिक्र होकर झांकियां देखने पहुंचे, वहीं पुलिसकर्मी पूरी रात मोर्चे पर डटे रहे। क्राइम ब्रांच की सात टीमों और 137 पुलिसकर्मियों ने करीब 1000 लोगों की चेकिंग की।

55 संदिग्धों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हुई। चाकू, शराब, गांजा-चिलम, ई-सिगरेट के साथ शराब पीकर घूमने वालों और बाइक से रेस लगाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इस बार सुरक्षा व्यवस्था की सबसे खास कड़ी रही फेस रिकग्निशन तकनीक।

पुलिस सर्वर में मौजूद संदिग्ध एवं आपराधिक तत्वों के डेटा के आधार पर कैमरों ने भीड़ में संदिग्ध चेहरों की पहचान कर पुलिस टीमों को अलर्ट किया। इसके बाद पुलिस ने छह बदमाशों को पकड़ लिया।

ड्रोन लगातार आसमान से नजर रखते रहे और जमीन पर पुलिस टीमें पेट्रोलिंग करती रहीं। रणनीति का असर जमीन पर दिखा। 103 साल पुरानी परंपरा अपने पूरे उत्साह के साथ राजवाड़ा पहुंची और पुलिस की मुस्तैदी ने शहर को सुरक्षित माहौल दिया।

इन संदिग्धों को पकड़ा पुलिस ने
1. भूपेंद्र सिंह पिता लक्ष्मण सिंह चौहान निवासी मूसाखेड़ी, 2. राजू पिता किशोर निवासी राज मोहल्ला, 3. राकेश पिता किशोर वर्मा निवासी रानीपुरा (मच्छी बाजार), 4. सुनील पिता अजय ठाकुर निवासी खजराना, 5. शुभम चौहान पिता माल सिंह निवासी बाघ (धार), रमेश पिता विवेक चौरसिया निवासी इमली बाजार, 7. गुलशन लाल सिंह निवासी वीर गली (राजवाड़ा), हिमांशु पिता प्रकाश चंद्र जैन निवासी तिलक नगर, 9. कालू पिता हुकुम चंद्र भारती निवासी नार्थ तोड़ा, 10. अजित पिता राजेश परमार निवासी नाथ तोड़ा, 11. तनिष्क पिता सूरज कल्याणे निवासी उषा फाटक (जेल रोड), विवेक पिता अर्जुन परसेरिया निवासी डबल चौकी (देवास), 13. दीपक कोरी पिता किशोर कोरी निवासी मुराई नगर, 14. सुरेंद्र पिता मगन बंसल निवासी जेल रोड, 15. अजय पिता भोजराज निवासी बालाजी स्काई, अमूल बासुनिया निवासी इंदौर, 17. आकाश पिता कन्हैयालाल वास्कले निवासी हिम्मतगढ़ (नावदा पंथ), 18. कार्तिक पिता विनोद निवासी शिवाजी नगर, 19. अतुल पिता दंत राव निवासी शिवाजी नगर, 20. पलकेश दिलीप सोलंकी निवासी छोटा बागड़दा, 21. मोंटू पिता महेश सांखला निवासी आराध्य नगर, 22. सोन्टू पिता महेश निवासी आराध्य नगर, 23. दुर्गेश पिता गोपाल प्रजापति निवासी विजय श्री नगर, 24. शरद पिता सुनील उपाध्याय, निवासी विजयश्री नगर, 25. आकाश यादव पिता अनंत राम यादव निवासी आर जिला गोंडा (उत्तर प्रदेश), 26. प्रियांशु कुरेल पिता नरेश निवासी जूनी इंदौर, 27. रितेश पिता रामलाल डोंगरे निवासी मालवा मिल, 28. आलोक पिता सुमित अहिरवार निवासी नेहरू नगर, 29. योगेश पिता जगदीश प्रजापति निवासी फूटी कोठी, 30. दीपक पिता कैलाश कुमार निवासी द्वारकापुरी, 31. अंशुल पिता राजेश चौकसे निवासी परदेशीपुरा, 32. आयुष पिता राजेश पवार निवासी लाल का बगीचा, 33. अक्षय पिता अशोक अलविया, निवासी ओमेक्स सिटी, 34. दीपक पिता काश कुमार निवासी द्वारकापुरी, 35. निलेश पिता राजकुमार फरेले निवासी मालवा मिल, 36. संदीप पिता जगदीश पवार निवासी गंगा कॉलोनी (धार), 37. अमरेश पिता हेमचंद किशोरिया निवासी राज मोहल्ला, 38. उदितान्शु पिता कमल निवासी हरिजन कॉलोनी, 39. चिंटू जैन पिता छोटू निवासी मल्हार, 40. गणेश पिता कृष्ण नाथ निवासी नगीन नगर, 41. अंकुर पिता भंवर सिंह राजपूत निवासी नगीन नगर, 42. मोनू पिता नंदराज मल्होत्रा निवासी इंदौर, 43. दक्ष पिता विजय निवासी जेल रोड, 44. सुनील पिता सुरेश यादव निवासी नगीन नगर, 45. शुभम पिता मनोहर निवासी राज नगर, 46. मुकेश पिता दया राम बच्चोने निवासी चंदन नगर, 47. दीपक कुमार पिता कौशल तिवारी निवासी अशोक नगर, 48. सुमित पिता विजय निवासी नार्थ तोड़ा, 49. समीर पिता इकबाल हुसैन निवासी चंदन नगर, 50. कमल पिता दिनेश सोहवाल निवासी जुनी चाल, 51. आकाश पिता जयवंत कदम निवासी सादर बाजार, 52. प्रदीप राजकुमार भावी निवासी सोमनाथ की चाल, 53. रोहित पिता समरथ चौहान निवासी गायत्री कॉलोनी (धार), 54. शिवम पिता राजकुमार निवासी पटेल रोड (भिंड), 55. मयंक पिता प्रकाश नियोरे निवासी शैल्बी हॉस्पिटल के पास।

मां से बिछड़ा बच्चा, डीसीपी ने संभाला मोर्चा
भीड़ में एक बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया तो पुलिस ने उसे सुरक्षित तलाशने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। जोन-3 डीसीपी अभिषेक रंजन बच्चे को अपनी गोद में लिए रहे और टीम ने उसकी मां को तलाश लिया।

बाद में डीसीपी ने बच्चे को सुरक्षित मां के सुपुर्द किया। पुलिस ने सुरक्षा के साथ लोगों की सुविधा के लिए झांकी लाइव ट्रैकिंग सिस्टम भी तैयार किया था। इसके जरिए करीब 18 हजार लोगों ने घर बैठे झांकियों का लाइव ट्रैक देखा।

पुलिस के मुताबिक पूरे चल समारोह के दौरान क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्धों की चेकिंग और निगरानी में लगी रहीं, ताकि भीड़ के बीच किसी तरह की वारदात या कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी
डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार चूंकि चल समारोह में इंदौर के साथ-साथ प्रदेशभर के अन्य जिलों से हजारों लोग पहुंचते हैं। इसके चलते झांकी मार्ग के साथ आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई थी।

क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार पेट्रोलिंग करती रहीं और संदिग्ध व्यक्तियों के साथ वाहनों की भी जांच की गई। एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के मुताबिक चल समारोह की सुरक्षा में करीब 2500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे, जिनमें 500 ट्रैफिक पुलिसकर्मी शामिल थे।

ड्रोन कैमरों और वॉच टावर से भी झांकी मार्ग पर निगरानी रखी गई। शेडो एरिया में टीमें भेजकर संदिग्धों की तलाशी ली जाती रही। झांकी जुलूस में शामिल होने आई एक विंटेज कार एमपी09 डब्ल्यू 5637 भी जब्त की गई।

ये कोठारी मार्केट के पास कार लहराते हुए निकल रही थी। रितेश सेमलिया को पकड़ा गया, ब्रीथ एनालाइजर से जांच में वह नशे में निकला। रितेश के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह मालवा मिल क्षेत्र से निकलने वाली झांकियों के साथ कार लेकर आया था। पुलिस के अनुसार कार छत्रीबाग निवासी लड्डू सेठ की है। एमजी रोड पुलिस ने प्रियांश पिता नरेश कुरील निवासी कुमावतपुरा जूनी इंदौर को हेमिल्टन रोड़ पर पालीवाल जिम के सामने चाकू के साथ पकड़ा।

संबंधित समाचार

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े
Top News

गणेश विसर्जन जुलूस में दो पक्ष भिड़े:थाने के अंदर भी हाथापाई; प्रतिमा लेकर शिकायत करने पहुंचा एक पक्ष, पुलिस ने संभाली स्थिति

7 minutes ago
बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग
Top News

बार के बाहर अंधाधुंध फायरिंग:27 लोगों की मौत; 15 घायल, AK-47 लेकर पहुंचे थे 8 हमलावर

about 1 hour ago
शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास
Top News

शहर के भूमाफिया पहुंचे देवास:खरीदी वक्फ बोर्ड की 100 करोड़ रु. की जमीन

about 1 hour ago
बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन
Top News

बिल्डर धमकी केस में नया कनेक्शन:इतने आरोपियों की कॉल डिटेल में ‘विक्की बॉक्सर’ का नाम; इस राज्य में जाएगी पुलिस टीम

about 1 hour ago
दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त
Top News

दो दिन में 1 करोड़ की अवैध गर्भपात किट जब्त:नवरात्रि से पहले ड्रग विभाग की बड़ी कार्रवाई

about 1 hour ago
4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा
Top News

4 डेयरी फैक्ट्रियों पर खाद्य विभाग का छापा:नॉन-फूड ग्रेड जिलेटिन का इस्तेमाल मिला; 10 हजार लीटर दूध का स्टॉक पकड़ा

about 1 hour ago
मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले
Top News

मजबूत शासक जनहित में कठोर फैसले लेने वाले:बंद पड़ी राज्य परिवहन सेवा शुरू नहीं कर पाई कोई सरकार

about 1 hour ago
कारोबारी ने  इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप
Top News

कारोबारी ने इतने लाख की धोखाधड़ी का लगाया आरोप:बैंक से इतने रुपए ट्रांसफर और इतने नकद देने का दावा; थाने में शिकायत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सीजेपी की मीटिंग से पहले को-कन्वीनर हिरासत में; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को भी लिया कब्जे में

about 1 hour ago
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या
Top News

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने की आत्महत्या:घर में फंदे पर लटकी मिली; जांच में जुटी पुलिस

about 1 hour ago
उजियारे का उल्लास
Top News

उजियारे का उल्लास:शुक्रिया इंदौर, खूब परवान चढ़ी परंपरा; भुनसारे से भोर होने तक चला उत्सव

about 1 hour ago
पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार
Top News

पूर्व क्रिकेटर पत्नी संग पहुंचे बाबा के दरबार:बोले- सभी महाकाल के दर्शन जरूर करें; अनुभव को बताया दिव्य

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

दोहरे हत्याकांड के आरोपियों का शॉर्ट एनकाउंटर:हिरासत से भागने की कर रहे थे कोशिश; पुलिस पर पत्थरबाजी का आरोप

about 2 hours ago
अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा
Top News

अस्पताल परिसर में निगम की गाड़ी ने डाला कचरा:नई बिल्डिंग के लिए खाली कराई जमीन बनी डंपिंग साइट

about 2 hours ago
पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर
Top News

पहाड़ से मैदान तक बारिश का कहर:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड; हजारों यात्री फंसे, 65 घंटे से आंधी-बारिश, 57 की मौत

about 2 hours ago
बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट
Top News

बीजेपी नेत्री और पति से सड़क पर मारपीट:पड़ोसियों से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर

about 2 hours ago
रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा
Top News

रेप के आरोप के बाद छात्रों का हंगामा:यूनिवर्सिटी में की तोड़फोड़ और आगजनी; हाईवे जाम, जांच के लिए SIT गठित

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सफर में राहत सिर्फ 5 रुपए; बसों की खराब स्थिति से सेवा की गुणवत्ता को लेकर सवाल

about 2 hours ago
अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

अस्पतालों में BVG कर्मचारियों का प्रदर्शन:दो महीने से वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट; कलेक्टर से की शिकायत

about 3 hours ago
दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा
Top News

दवा गोदाम पर औषधि विभाग का छापा:40 लाख की गर्भपात किट जब्त; स्टॉक और दस्तावेजों की पड़ताल जारी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!