पानी को तरसती जनता: बंगलों पर मेहरबानी; नगर निगम का पक्षपात आया सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता
शालीमार बंगलो में बिना रिकॉर्ड और मिटाए गए नंबर वाले टैंकरों से गुपचुप पहुंचाया जा रहा पानी, आम लोग हो रहे परेशान
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी में आम लोग पानी के लिए परेशान हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी और नेता मिलकर बंगले वालों के घरों में पानी दे रहे हैं। वार्ड क्रमांक 33 में पानी के गंभीर संकट से तंग आकर आम जनता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर है, वहीं दूसरी तरफ सुखलिया की शालीमार बंगलो पार्क कॉलोनी के बड़े-बड़े बंगलों में निगम के टैंकरों से सीधे पानी की सप्लाई की जा रही है।
आम जनता के हक का पानी चुनिंदा घरों को बांटकर नगर निगम के जिम्मेदार अपनी जेबें भर रहे हैं।
शालीमार बंगलो पार्क में भेजे जा रहे पीले रंग के बड़े टैंकर (नंबर एमपी09 एचजी3192) से वार्ड क्रमांक को जानबूझकर मिटा दिया गया है, साथ ही फ्री जल सेवा और पानी बेचते हुए पाए जाने पर अनिवार्य रूप से लिखे जाने वाले मोबाइल नंबर तक इस टैंकर से गायब हैं।
इस टैंकर पर न तो कोई सरकारी जानकारी है और न ही यह पता है कि यह पानी कहां से भरकर लाया गया है। भीषण संकट के समय पूरी कॉलोनी को छोड़कर सिर्फ विशेष व्यक्तियों के घर इतना बड़ा टैंकर भेजना सीधे-सीधे भ्रष्टाचार को दिखाता है।
कॉलोनी के जागरूक लोगों ने इस भेदभाव और अवैध पानी बेचने के धंधे पर कड़ा ऐतराज जताते हुए नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए और इस मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!