इस अस्पताल की ओपीडी का सर्वर तीन घंटे ठप: पर्ची के लिए भटकते रहे मरीज; ई-सेहत बंद होने से कई विभागों की पर्चियां नहीं बनीं
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महाराजा यशवंतराव अस्पताल (एमवायएच) की ओपीडी में शुक्रवार को सर्वर डाउन होने से मरीजों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 11 बजे सर्वर में तकनीकी खराबी आने के बाद कंप्यूटर से बनने वाली ओपीडी पर्चियां प्रभावित हो गईं।
करीब तीन घंटे तक मरीज पर्ची बनवाने के लिए एक काउंटर से दूसरे काउंटर तक भटकते रहे। सर्वर दोपहर करीब 2 बजे दोबारा शुरू हो सका।
गुरुवार को रोजाना की तरह बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंचे थे। अचानक ऑनलाइन व्यवस्था बाधित होने से पर्ची काउंटर पर भीड़ बढ़ गई और मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
ई-सेहत बंद, कुछ विभागों की ही बन सकीं पर्चियां
एमवायएच की ओपीडी में पर्ची बनाने के लिए ई-सेहत और एचआईएमएस दो सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जाता है। सर्वर में खराबी के चलते पुराना सॉफ्टवेयर ई-सेहत पूरी तरह बंद हो गया।
वहीं, एचआईएमएस चालू रहने के कारण केवल स्किन, साइकेट्रिक और मेडिसिन विभाग की पर्चियां बन सकीं।
इसके चलते ईएनटी, ऑर्थोपेडिक, बाल रोग, नेत्र रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की पर्चियां बनाने में परेशानी हुई। इससे इन विभागों में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को इंतजार करना पड़ा।
टोकन डिस्प्ले बंद होने से बढ़ी परेशानी
सर्वर की समस्या के साथ ही ओपीडी का टोकन सिस्टम डिस्प्ले बोर्ड भी बंद हो गया। पर्ची बनाने और टोकन नंबर की जानकारी नहीं मिलने से मरीजों को यह पता लगाने में भी परेशानी हुई कि उनका नंबर कब आएगा।
ओपीडी में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के मुताबिक, सर्वर और डिस्प्ले सिस्टम दोनों प्रभावित होने से व्यवस्था समझना मुश्किल हो गया था।
दो महीने के बच्चे को लेकर पहुंचे थे अस्पताल
मरीज के साथ आए अब्दुल माजिद ने बताया कि सर्वर डाउन होने से उन्हें काफी देर तक परेशानी उठानी पड़ी। वे अपने दो महीने के बच्चे को जांच के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
इसी तरह अक्षय मारुते भी पर्ची नहीं बनने और टोकन डिस्प्ले बंद होने के कारण परेशान नजर आए। उनका कहना था कि मरीजों को व्यवस्था की सही जानकारी नहीं मिल पा रही थी और उन्हें काफी समय इंतजार करना पड़ा।
पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी समस्या
एमवायएच की ओपीडी में सर्वर या पर्ची काउंटर की कंप्यूटर व्यवस्था बाधित होने का यह पहला मामला नहीं है।
इससे पहले भी कई बार तकनीकी खराबी के कारण ओपीडी की पर्ची व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतें सामने आती रही हैं।
हर बार इसका सीधा असर अस्पताल आने वाले मरीजों पर पड़ता है। बड़ी संख्या में मरीजों के पहुंचने वाले अस्पताल में कुछ घंटे की तकनीकी खराबी भी लंबी कतार और अतिरिक्त इंतजार की स्थिति पैदा कर देती है।
अधीक्षक बोले- स्थायी समाधान निकालेंगे
एमवायएच अधीक्षक डॉ. अशोक यादव ने सर्वर बंद होने की शिकायत मिलने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पहले भी इस तरह की समस्या सामने आ चुकी है और इसे दोबारा न होने देने के लिए स्थायी समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
संबंधित समाचार

ग्रामीण आबादी को भी मिलेगा संपत्ति का अधिकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:स्वामित्व योजना में 50 लाख संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री शुरू

अंडरग्राउंड मेट्रो के रूट पर विरोध जारी:TBM के कर्व की जरूरत से बदला रास्ता; रहवासी मुख्य सड़क के नीचे से टनल बनाने पर अड़े

तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग:घर में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी; आसपास के घर खाली कराए

कॉलेज कैंपस से कॉफी शॉप तक ‘छात्रों की गूंज’:800 से अधिक युवाओं ने कराया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

विघ्नहर्ता का स्वागत:‘गोविंद कॉलोनी के राजा’ श्री गणेशजी

करोड़ों की लागत से बना सिविल अस्पताल:फिर भी सुविधाओं को मोहताज मरीज; सोनोग्राफी मशीन खराब, आईसीयू भी नहीं

सिटी टूर के जरिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कर सकेंगे पर्यटक:इतने लोगों के साथ सुबह से शाम तक चलेगा टूर

अहिल्या पथ योजना रद्द नहीं की तो करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन:आइडीए के सामने किसानों का धरना जारी

टीएमसी के दोनों गुटों को मिले नए नाम और चुनाव चिह्न:ममता को ‘फुटबॉल खिलाड़ी’; ऋतब्रत को ‘लिफाफा’ मिला

चार बेटों ने फेरा मुंह:संस्था ने किया मां का अंतिम संस्कार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई मांग

41 लाख की लूट का खुलासा:4 बदमाश 118 किलोमीटर बाद धराए; ओवरटेक करते समय कार ट्रक से टकराई

एमपी ने जलाए साढ़े तीन करोड़ आशीर्वाद दीप:पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 35 लाख दीयों से जगमगाए शिप्रा के घाट व महाकाल लोक

नो-एंट्री में घुसा ओवरलोड डंपर:जांच के बावजूद कार्रवाई शून्य

देखिए वीडियो:राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो में महापौर को रथ से उतारने पर विवाद; कांग्रेस ने लगाया दलित अपमान का आरोप

पीड़ित को धमकाने का प्रयास कर रहे जालसाज:गिरफ्तारी के डर से मोबाइल बंद कर शहर छोड़कर भागे

पूर्व केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला:अंडे-टमाटर फेंके; कार के शीशे तोड़े, इन पर लगाया आरोप

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ से पहले कौन बोले: ‘संविधान ने प्रधानमंत्री बनाया, राजा नहीं'

देखिये वीडियो, मंच पर बढ़ा गौरव रणदिवे का कद:मुख्यमंत्री ने बताया कार्यक्रम का सूत्रधार; मंत्री की टिप्पणी बनी चर्चा का विषय

रेप केस में समझौते का दबाव:अब पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!