खबर
Top News

अल्ताफ की निशानदेही पर चोरी की गाड़ी की नम्बर प्लेट बरामद: अंसारी बिल्डिंग के बेसमेंट में कार्रवाई करने पहुंची थी पुलिस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 अगस्त 2026, 3:27 pm
शेयर करें:
अल्ताफ की निशानदेही पर चोरी की गाड़ी की नम्बर प्लेट बरामद

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लव, जमीन और ड्रग्स जिहाद की तरह गाड़ी चोरी में भी जिहादी मानसिकता वाले अल्ताफ अंसारी से क्राइम ब्रांच की पूछताछ जारी है। वह हर बार एक ही बात कह रहा है कि वह तो दूसरे से कागजात सहित गाड़ियां खरीदकर उसे काटता था, लेकिन गाड़ी चोरी नहीं कराता था। हालांकि पुलिस को इसके सबूत नहीं दे सकात।

कल क्राइम ब्रांच की टीम ने उसकी निशानदेही पर दौलतगंज उर्दू मैदान में अंसारी बिल्डिंग के पीछे पहुंची, जहां एक और नए गोदाम से चोरी के इंजिन मिले हैं। उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त को क्राइम ब्रांच ने दौलतगंज उर्दू स्कूल के पीछे पूर्व कांग्रेसी पार्षद अंसाफ अंसारी के भाई अल्ताफ अहमद अंसारी के गोदाम पर दबिश दी थी।

मौके से चोरी की गाडिय़ों के 12 इंजन जब्त किए थे। अल्ताफ के साथ बेटे अशरफ को भी गिरफ्तार कर केस दर्ज किया था। इसके बाद दोनों को पांच दिनों के रिमांड पर लिया गया।

मामले में क्राइम ब्रांच ने केस में संगठित अपराध की धारा भी बढ़ा दी है। पुलिस अब अल्ताफ के लिए मंदिरों के बाहर से सिर्फ हिंदुओं की गाड़ियां चुराने वाली टोली के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस कल अल्ताफ को लेकर दौलतगंज में अंसाफ अंसारी की अंसारी बिल्डिंग भी पहुंची थी।

इस बिल्डिंग के बेसमेंट में एक गोदाम में भी बड़ी मात्रा में कटी हुई गाड़ियों के पूर्जें थे। पुलिस ने वहां से कुछ वाहनों की नंबर प्लेट बरामद की है। इनमें से एक प्लेट पर लिखा नंबर चोरी की गाड़ी का निकला है। अन्य प्लेट के नंबरों की जांच की जा रही है। अल्ताफ का बड़ा भाई इम्तियाज अंसारी और उसका बेटा सलमान दोनों छावनी क्षेत्र में (लक्ष्मीनारायण दूध वाले के पास गली में) स्क्रैप का काम करते हैं।

इनका काम भी चोरी का तांबा, पीतल और अन्य धातु खरीदना है। अल्ताफ के पास गाड़ियां काटे जाने के बाद उसमें निकलने वाली पीतल और तांबे की धातु ये दोनों ही खरीदकर ले जाते हैं। पुलिस ने इम्तियाज को भी पकड़ा था, लेकिन बुलाए जाने पर बाद में आने का कहकर छोड़ दिया।

मामले में शुभलाभ कर छोड़ने के आरोप लग रहे हैं। जांचकर्ता टीम के टीआई विष्णु वास्कले का कहना है कि आरोप गलत हैं। उसे नोटिस देकर छोड़ा था। कल नोटिस पर वह आया था। फिलहाल पूछताछ चल रही है।

मामला गंभीर है, किसी को भी गलत आरोपी नहीं बनाया जाएगा। संगठित अपराध की धारा लगा दी गई हैं। केस में और भी आरोपी बनेंगे। जब्त नंबर प्लेटों की जांच जारी है। वहीं, डीसीपी क्राइम राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार अल्ताफ के लिए गाड़ियां चुराने वाले चोर भी केस में आरोपी बनेंगे। दो पहिया वाहनों की 10 से ज्यादा नंबर प्लेट और कुछ नए चोरी के इंजन मिले हैं। मामले में जांच जारी है।

संबंधित समाचार

पति ने पहले पत्नी का गला रेता
Top News

पति ने पहले पत्नी का गला रेता:फिर खुद फांसी लगाई; खेलने गए बच्चे लौटे तो घर में मिले माता-पिता के शव

about 19 hours ago
टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत
Top News

टीआई हत्याकांड में फरार एक आरोपी की हुई मौत:एक पार्टनर पकड़ाया; अवैध शराब पकड़ने के दौरान हुई थी सनसनीखेज वारदात

about 20 hours ago
वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप
Top News

वन विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप:डिप्टी रेंजर के वायरल वीडियो में बड़े अधिकारियों तक रकम पहुंचने का दावा; DFO ने दिए जांच के निर्देश

about 21 hours ago
महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब
Top News

महालक्ष्मी दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब:राजवाड़ा से एक किलोमीटर तक लगी लंबी कतार

about 21 hours ago
भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग
Top News

भाई दूज पर भी छुट्टी की मांग:शिक्षक संघ ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; 6 से 10 नवंबर तक घोषित है दीपावली अवकाश

about 21 hours ago
विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा
Top News

विधायक विश्रामगृह मामले में नया खुलासा:पीए के नाम पर फोन आया; आधे घंटे के लिए मांगा था कमरा

about 21 hours ago
जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी
Top News

जनता को पानी बचाने की नसीहत सरकारी डिपो में हो रही बर्बादी:चौराहे पर बहा रहे पानी; कार्रवाई कौन करेगा

about 21 hours ago
शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज
Top News

शहर में इंदौर में भिक्षावृत्ति के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई तेज:धार्मिक स्थलों पर की गई सर्चिंग; बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ाई

about 22 hours ago
वह वाली दीपावली अब कहां रही
Top News

वह वाली दीपावली अब कहां रही:दीयों की रोशनी में रिश्तों की मिठास और अपनों की तलाश

about 22 hours ago
वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली
Top News

वीडियो देखिये, बस्तर में इस अंदाज में पीएम ने जवानों के साथ मनाई दीपावली:साझा की त्योहार की खुशियां; त्योहार के मौके पर सुरक्षा बलों के प्रति जताया सम्मान

about 22 hours ago
त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान
Top News

त्योहारों से पहले भिक्षावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन ने चलाया सर्चिंग अभियान:8 भिक्षुकों का रेस्क्यू; मिल क्षेत्र में परदेसीपुरा, पाटनीपुरा में पहुंची महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम

about 22 hours ago
थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा
Top News

थाली से घर के बजट तक महंगाई की मार आम आदमी के लिए मुश्किल हुआ गुजारा:मध्यम वर्ग के सामने खर्च और बचत के बीच संतुलन की चुनौती

about 22 hours ago
पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला
Top News

पटाखों और उत्सव के बाद निकले कचरे को हटाने सड़कों पर उतरेगा निगम का अमला:सुबह 4 बजे से आरंभ होगा महाअभियान; महापौर ने शहरवासियों से की स्वच्छता बनाए रखने की अपील

about 22 hours ago
मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा
Top News

मुहूर्त ट्रेडिंग में इस बार शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा:मीडिया और फार्मा शेयरों में रही खरीदारी; बैंकिंग शेयरों पर दिखा दबाव

about 22 hours ago
जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन
Top News

जन्मदिन की खुशी में हथियार का प्रदर्शन:निगम अधिकारी ने पद की मर्यादा को किया तार-तार; वायरल फोटो पर कार्रवाई का इंतजार

about 22 hours ago
भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला
Top News

भाजपा पार्षद का पट्ठा पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बोला:पांच मिनट में उतरवा दूंगा तेरा बैच-बिल्ला; ये देखिए कमिश्नर साहब... नेता-नगरी के दबाव में अपनों की बलि लेने का नतीजा

about 22 hours ago
ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी
Top News

ड्रिंक एंड ड्राइव जांच में पुलिस ने रोकी गाड़ी:चालक के शराब पीने की हुई पुष्टि; इंजन-चेसिस नंबर से इस शहर के व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड मिली थार

about 22 hours ago
फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके
Top News

फ्लैट, कपड़ा दुकान और गोदाम धधके:लाखों का नुकसान; आग की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस, परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला

about 22 hours ago
देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली
Top News

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दिवाली:20 क्विंटल फूलों से सजा केदारनाथ धाम

1 day ago
शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी
Top News

शराब तस्करी का खेल या आबकारी विभाग की मेहरबानी:163 केस दर्ज; फिर भी शराब की फैक्ट्री से सप्लाई नेटवर्क तक नहीं पहुंची जांच! हाई कोर्ट में उठा बड़ा सवाल

1 day ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!