खबर
Top News

रिश्वत के दम पर नोटिस को उड़ा दिया हवा में: नोटिस के बाद दोगुनी गति से अवैध निर्माण कर रहा कमल लुधवानी; बीओ और बीआई की निगमायुक्त को करेंगे शिकायत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
रिश्वत के दम पर नोटिस को उड़ा दिया हवा में

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में किस कदर भ्रष्टाचार है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अवैध निर्माण करने वालों को संरक्षण देने वाले अधिकारी-कर्मचारी नोटिस देकर इतिश्री कर लेते हैं, लेकिन जो नोटिस देते हैं उस पर अमल नहीं करवाते।

ऐसा ही कुछ लाखों रुपए लेने के बाद बिलावली जोन के भवन अधिकारी और कर्मचारी पालदा के पप्पू की चाल में कमल लुधवानी के अवैध निर्माण को संरक्षण दे रहे हैं।

लुधवानी को बिलावली जोन के भवन अधिकारी विशाल राठौर ने 13 नवंबर को नोटिस देकर अवैध निर्माण बंद कर 3 दिन में अनुमति प्रस्तुत करने का आदेश दिया था, लेकिन लुधवानी ने आदेश को हवा में उड़ाते हुए निर्माण की गति तेज कर दी। वहीं बिलावली जोन का भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर नोटिस के बाद उधर झांकने भी नहीं पहुंचा।

इसकी बड़ी वजह कमल लुधवानी पहले ही बता चुका था, उसने दावा किया था कि वह बिलावली जोन के अधिकारियों की जेबें गर्म कर चुका है, अब कोई भी उसके अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं करेगा। निर्माण जारी रहने से उसकी यह बात सच साबित होती नजर आ रही है।

खुला फर्स्ट द्वारा लुधवानी के अवैध निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाने के बाद शहर के जिम्मेदार नागरिक द्वारा इसकी शिकायत निगमायुक्त को करने की तैयारी की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा इससे संबंधित तमाम दस्तावेज हासिल किए गए हैं।

लुधवानी के साथ ही बिलावली जोन के भवन अधिकारी विशाल राठौर और भवन निरीक्षक अतुल श्रीधर के भ्रष्टाचार की शिकायत भी निगमायुक्त क्षितिज सिंघल को की जाएगी। साथ ही मांग की जाएगी कि भ्रष्ट अधिकारियों को सस्पेंड कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच की जाए और कमल लुधवानी द्वारा किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाए।

निगम को लाखों के राजस्व का नुकसान
कमल लुधवानी द्वारा वार्ड-75 पालदा की पप्पू की चाल में खसरा नंबर 367 पर 10 हजार स्क्वेयर फीट का निर्माण किया जा रहा है। इसकी अनुमति के एवज में कर्जे में डूबे नगर निगम को लाखों रुपयों का राजस्व प्राप्त होना था, लेकिन यह बिलावली जोन के अधिकारियों की जेबों में चला गया।

यही नहीं इसका संपत्ति खाता खुलने पर भी निगम को लाखों रुपए प्रतिवर्ष का राजस्व प्राप्त होना था, लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से ऐसा नहीं होगा। खुलासा फर्स्ट द्वारा प्रमुखता से यह मुद्दा उठाने के बाद भवन अधिकारी विशाल राठौर द्वारा लुधवानी से नक्शा एवं अनुमति से संबंधित एबीपीएस 1, 2 और 3 प्रस्तुत करने का नोट्स जारी कर अवैध निर्माण का काम रोकने को कहा था। अब नोटिस को 10 दिन गुजरने के बाद भी निर्माण और तेजी से होने लगा है।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 6 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 7 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 8 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 9 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 10 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 10 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!