खबर
Indore

सट्टेबाज भी है सांसद के पट्ठे का बेटा: बैटिंग के रुपए नहीं दे पाने पर ग्राहक का सिर फोड़ निपटाने की रच रहा साजिश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

13 अगस्त 2026, 1:20 pm
शेयर करें:
सट्टेबाज भी है सांसद के पट्ठे का बेटा

खुलासा फर्स्ट के हाथ लगा फील्डिंगबाजी करने का आडियो

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हाईप्रोफाइल ऑर्गेनिक गांजा फूंकते पकड़ाया सांसद शंकर लालवानी के पट्ठे गगन का नशेड़ी बेटा आरोपी कृष्णा खूबानी और उसका नौकर कीर्तन उर्फ देवांश सुगवानी को लेकर खुलासा फर्स्ट ने कल के अंक में ‘कोकीन का शौकीन सांसद के पट्ठे का बिगड़ैल बेटा’ शीर्षक से खबर प्रकाशित करते हुए बताया था कि गगन का बिगड़ैल बेटा किस तरह युवाओं की जिंदगी बर्बाद करने पर आमदा है...

इस खुलासे के बाद खबर दिनभर चर्चा का विषय रही थी। आज फिर कृष्णा और कीर्तन द्वारा सट्टे के लाखों के लेनदेन को लेकर ग्राहक भरत गुलानी को होटल बुलाकर मारपीट कर सिर फोड़कर टपकाने की फील्डिंगबाजी की रिकॉर्डिंग सामने आई है।

साफ है कि सांसद के संरक्षण में पल रहे बाप गगन खूबानी के दम पर बेटा गुर्गो के साथ नशा तस्करी और सट्टा आईडी से लेकर सारे दो नंबर के धंधों में लिप्त है। इतना ही नहीं, पैसा नहीं मिलने पर लोगों को टपकाने तक की प्लानिंग कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सांसद के संरक्षण में पल रहा मैटरबाज गगन खूबानी के पुत्र कृष्णा खूबानी और कीर्तन उर्फ देवांश द्वारा सट्टे के लाखों रुपए के लेनदेन को लेकर ग्राहक भरत गुलानी का सिर फोड़कर टपकने की साजिश रच रहे हैं। फोन पर बातचीत में कीर्तन कृष्णा से कह रहा है कि ‘भरत गुलानी को बुला और समझा, नहीं तो चलते-फिरते जूते पड़ेंगे।

मेरे ऊपर केस लगा है, मुझे फर्क नहीं पड़ता। 27 को फिर तारीख पर जाना है। गालियां देते हुए अब मैं टेंशन नहीं लूंगा।’ इसके बाद कृष्णा कहता है कि ‘अपन उसको मेरी टॉवर चौराहे स्थित होटल में बुलाकर मारेंगे...तो मैं तेरे सिर पर भी मार दूंगा... इसके बाद तू भी थाने चले जाना।’

इसके बाद कीर्तन कहता है कि ‘मेरी बात सुन, भरत को तू बुला होटल पर और उसको ले जा रूम में। वहां कैमरे तो हैं नहीं, उसको वहीं सर पर जख्म दे देंगे। इस पर कृष्णा कहता है कि ‘अरे उसके पास प्रूफ रहेगा, अपन ने उसको बुलाया।’ फिर कीर्तन कहता है कि ‘उसको किसी ग्राउंड पर बुला, जहां कैमरा ना हो। वहां पर तू कुछ मत करना, मैं ही उसका सर फोड़ दूंगा।’

बातचीत के दौरान कृष्णा कहने लगा... ‘तू तो होटल में ही उसका सिर फोड़ देना... मैं यहीं तेरा राजीनामा करवा दूंगा।’ बातचीत के दौरान कीर्तन मनीष रिजवानी का भी जिक्र करता है। कीर्तन कहता है ‘मनीष गुलानी को क्या रहेगा मालूम है, मेरा कोई लेना-देना नहीं है, कीर्तन पागल हो रहा है।

कीर्तन कहने लगा, भरत को पता है मनीष ने राजीनामा करवा भी दिया तो ये फिर मारेंगे।’ इसके बाद कीर्तन कहने लगा... सुन कृष्णा उसने मुझे पहले भी पैसे दिए, मैंने लड़ाई कर 20 हजार थाने में भर दिए। फिर मुझे 20 से 30 हजार देगा तो झगड़ा करके फिर थाने में भर दूंगा। मेरा कौन सा जेब से पैसा लग रहा है।

इसके बाद सटोरिए पंकज उर्फ पंकू सचदेव का नाम लेकर बातचीत शुरू हुई। कृष्णा ने कीर्तन को बताया ‘भरत बता रहा था कि उसकी पंकू से बात हो गई। कीर्तन बोला रुक, इसको लाइन पर लेता हूं... कृष्णा...मत लगा, फिर आएगा नहीं।’ इतनी बातचीत के बाद कृष्णा खूबानी ने भरत गुलानी को लाइन पर लिया और कीर्तन से उसकी बात करवाई।

कीर्तन बातचीत में कहता है कि ‘पैसा कब देगा...भरत कहने लगा...40 में तोड़ हुआ था। तुझे 20 दे दिए।’ इसके बाद कीर्तन खुद को गाली-गलौज करते हुए कहता है कि ‘मैं कोई चूssss...थोड़ी हूं जो 1 लाख 41 हजार का तोड़ 40 हजार में करूंगा।’

इस पर गुलानी कहता है कि ‘आंटी के सामने और तोड़बत्ता नहीं हुआ था क्या?’ जवाब में कीर्तन कहने लगा ‘नहीं, तूने बोला था जैसे-जैसे पैसे आएंगे दूंगा।’ गुलानी कहता है कि ‘20 हजार लेकर मैटर खत्म करो।’ इसके बाद बातचीत में मनीष रिजवानी का भी जिक्र होता है। गुलानी कहता है कि ‘भैया, मनीष रिजवानी से बात करी थी ना।

कीर्तन...मनीष रिजवानी से भी कोई तोड़ की बात नहीं हुई थी। मैंने कहा था जैसे दे रहा है वैसे ले रहा हूं, बाकी बात कर लेंगे आगे।’ गुलानी आगे कहता है कि ‘मैं बात कर लेता हूं ना मनीष से।’ इस पर जवाब आता है कि ‘देख भाई, जितना हमारा लगा है...उतना तुझे देना पड़ेंगे।’

नशेड़ियों की इन बातों को सुनकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ये बदमाश सट्टे के मामूली पैसों के लिए किसी की हत्या करने से बाज नहीं आएंगे।

गगन का नशेड़ी बेटा राज के खा गया 4.50 लाख
खुलासा फर्स्ट को एक और पीड़ित राज गगोरे के बारे में पता चला है...गगन खूबानी के बेटे कृष्णा खूबानी ने राज से दोस्ती की। उसके साथ घूमा-फिरा। इसके बाद उसको सट्टे की आईडी दी। सट्टे के लेनदेन के 1 लाख रुपए राज गगोरे के लेना निकले तो टालमटोल करने लगा।

धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी तो 3 लाख रुपए ब्याज पर ले लिए। इसके बाद राज गगोरे और नशेड़ी कृष्णा खूबानी के बीच लाखों के लेनदेन के कारण मनमुटाव बढ़ गया। राज गगोरे ने कृष्णा के बाप गगन खूबानी को लेनदेन बताते हुए फोन कर पैसा मांगा तो वह मुकर गया।

इसके बाद राज गगोरे ने कृष्णा खूबानी को लेकर जूनी इंदौर थाने पर शिकायत भी की, लेकिन गगन खूबानी ने शिकायत ठंडे बस्ते डलवा दी। इसकी रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है।

संबंधित समाचार

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल
Top News

सिटी बस हादसे ने खोली व्यवस्था की पोल:प्रशासन की लापरवाही से लेकर ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल

42 minutes ago
शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन
Top News

शहर के मशहूर उद्योगपति का निधन:इंसानियत की मिसाल थे; इलाज के लिए ले जाते समय एयरपोर्ट पर आया अटैक

about 1 hour ago
इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री
Top News

इस दिन एमपी आ सकते हैं गृह मंत्री:भेल दशहरा मैदान में पशुपालक सम्मेलन; 4 राज्यों के सहकारिता मंत्री जुटेंगे

about 1 hour ago
SIR पर सियासी घमासान
Top News

SIR पर सियासी घमासान:भाजपा का कांग्रेस पर ‘भ्रम फैलाने’ का आरोप; सीएम ने विपक्ष के नेता को घेरा

about 1 hour ago
एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर
Top News

एशियन गेम्स में भारत को मिला 15वां सिल्वर:एंसी सोजन 2 सेंटीमीटर से गोल्ड से चूकी; हरिता ने 200 मीटर में जीता ब्रॉन्ज

about 2 hours ago
लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत
Top News

लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आए युवक की मौत:कमरे से मिला सुसाइड नोट

about 2 hours ago
प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद
Top News

प्रसिद्ध मंदिर में हवन-यज्ञ बंद:श्रद्धालुओं की मौत के बाद आंदोलन तेज; नगर पूरी तरह बंद

about 2 hours ago
शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज
Top News

शाही मस्जिद हटाने के विरोध में जुटा मुस्लिम समाज:रात से नारेबाजी; हाईकोर्ट में होगी फिर सुनवाई

about 2 hours ago
हादसे के बाद बड़ा सवाल
Top News

हादसे के बाद बड़ा सवाल:सिटी बस से ज्यादा खतरनाक अतिक्रमण का जाल; वसूली गैंग ने बिगाड़ी व्यवस्था!

about 2 hours ago
PM ई-बस सेवा की शुरुआत
Top News

PM ई-बस सेवा की शुरुआत:महाकाल लोक से मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी; इतने रुपए में कर सकेंगे धार्मिक-दर्शनीय स्थलों की सैर

about 2 hours ago
साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी
Top News

साढ़े तीन करोड़ रुपए की एम्फेटामाइन ड्रग्स पकड़ी

about 2 hours ago
आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा
Top News

आंगनवाड़ी भवन का काम अधूरा:गुणवत्ता को लेकर उठे सवाल

about 3 hours ago
देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!
Top News

देखिए वीडियो, सड़क की हालत पर सवाल के बीच युवक को मारा थप्पड़!:डिप्टी सीएम ने खोया आपा; इस पार्टी ने लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे
Top News

जवाहर टेकरी पर गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे:100 से अधिक केंद्रों से एकत्रित प्रतिमाओं का हाईड्रोलिक और क्रेन से किया विसर्जन

about 3 hours ago
राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा
Top News

राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव में इंदौर का दबदबा

about 3 hours ago
साइबर ठगी का नया तरीका
Top News

साइबर ठगी का नया तरीका:बिना कॉल-मैसेज खाते से उड़ाए रुपए; सोशल मीडिया देख रहा था युवक

about 3 hours ago
दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी
Top News

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई किशोरी:आरोपी को ठीक से नहीं पहचानती; अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

about 3 hours ago
युवक ने की आत्महत्या
Top News

युवक ने की आत्महत्या:शादी के 4 महीने बाद जहरीला पदार्थ खाकर दी जान; सुसाइड नोट में इन पर लगाए गंभीर आरोप

about 3 hours ago
बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति
Top News

बस माफिया की मनमानी पर भारी मनीष सिंह की रणनीति:इंदौर को स्वच्छ और आवारा पशुमुक्त बनाने वाले अफसर जुटे परिवहन सुधारने में

about 3 hours ago
देखिए वीडियो : ‘कुछ बड़ा होने वाला है’ ने मचाया हड़कंप
Top News

देखिए वीडियो :बैनर का राज खुला तो पुलिस भी रह गई हैरान!

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!