मेट्रो अब रेडिसन चौराहा तक चलने को तैयार: यात्रियों को क्यूआर कोड वाला टिकट मिलेगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सुपर कॉरिडोर से आगे रेडिसन चौराहा के समीप स्थित स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। यह पहले 1 अप्रैल से चलना थी, लेकिन अब नई तारीख तय हो रही है। इस बीच, सभी 16 स्टेशनों पर टिकट की नई अत्याधुनिक व्यवस्था तय हो गई है।
यात्रियों को क्यूआर कोड वाला टिकट मिलेगा व आटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम वाले फ्लैप बैरियर पर स्कैन करने पर ही प्रवेश मिलेगा। सुपर कॉरिडोर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो रूट पर बने 16 स्टेशन पर यह सिस्टम तैयार हो गया है। सीएमआरएस की जूनियर टीम ने इसका निरीक्षण भी कर लिया है।
ऐसे में आगामी दिनों में मेट्रो का इस हिस्से पर संचालन शुरू होने पर यात्रियों को यह सुविधा मिल सकेगी। वहीं जुलाई तक यात्रियों को मेट्रो में सफर के लिए स्मार्ट कार्ड भी मिल सकेगा। इसे रिचार्ज कर लोग मेट्रो में सफर का किराया दे सकेंगे।
गौरतलब है कि सुपर कॉरिडोर के 5.9 किलोमीटर हिस्से पर मेट्रो के संचालन के दौरान यात्रियों को पर्ची वाले टिकट दिए जा रहे थे। पूर्व में तुर्किये की कंपनी द्वारा इस सिस्टम को लगाने के कारण ऑटोमैटिक फेयर सिस्टम शुरू नहीं हो पाया था।
अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशन पर इस सिस्टम को लगाकर शुरुआत की जाएगी। विजय नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने के लिए थाने के पास बना प्रवेश गेट अब तैयार हो गया है।
इस हिस्से में मेट्रो का संचालन शुरू होने पर विजय नगर चौराहे पर यात्रियों को दो प्रवेश मार्ग से स्टेशन पर पहुंचने की सुविधा मिल सकेगी। लवकुश चौराहे पर आईडीए द्वारा निर्धारित एजेंसी डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कर रही है।
यह फ्लाईओवर मेट्रो के ऊपर से गुजर रहा है। ऐसे में फ्लाईओवर निर्माण एजेंसी का अब मेट्रो प्रबंधन के साथ एमओयू होगा। ऐसे में जब मेट्रो का संचालन लवकुश चौराहे पर शुरू हो जाएगा तो डबल डेकर फ्लाईओवर पर गर्डर लांच करने के लिए निर्माण एजेंसी को मेट्रो प्रबंधन से ब्लाक लेना होगा। फ्लाईओवर गर्डर के कार्य के दौरान लवकुश चौराहे से मेट्रो का संचालन बंद रहेगा। गौरतलब है कि फ्लाईओवर पर गर्डर लांच करने में अभी डेढ़ दो माह का समय लगेगा।
मेट्रो ट्रेन का पांच घंटे चला ट्रायल
सुपर काॅरिडोर से रेडिसन चौराहा के समीप स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन का कल पांच घंटे तक ट्रायल किया गया। ये सफल रहा जिसके बाद इसके कुल 17.5 किमी (गांधी नगर से रेडिसन तक) चलने की तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है।
ट्रायल सुबह आठ बजे से शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला। मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन सेफ्टी ऑडिट कर चुका है और एनओसी (अनुमति) भी दे चुका है। कल हालांकि स्पीड को लेकर थोड़ी समस्या सामने आई है, जिसे दूर किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!