खबर
Top News

चाइनीज मांझे का लगातार कहर जारी: तीन लोग आए चपेट में; एक की हुई मौत, दो लड़ रहे ICU में जिंदगी की जंग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जनवरी 2026, 7:39 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद हर दिन लोग इसके शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला मूसाखेड़ी क्षेत्र से सामने आया है, जहां 20 वर्षीय युवक युवराज गुर्जर का गला पतंग के धागे से बुरी तरह कट गया।

बाइक से जाते समय गले में फंसा चाइनीज मांझा
मयूर नगर (शीतलामाता मंदिर के सामने) निवासी युवराज गुर्जर अपनी बाइक से मूसाखेड़ी क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान सड़क पर लटका हुआ नायलॉन का तेज धार वाला धागा अचानक उसके गले में फंस गया।

बाइक की रफ्तार के कारण यह धागा ब्लेड की तरह गले को चीरता चला गया। हादसे में युवराज लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा, जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जुपिटर हॉस्पिटल के ICU में भर्ती
घायल युवराज को विशेष जुपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक गले पर गंभीर और गहरा घाव है। अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। हालत नाजुक होने के कारण ICU में रखा गया है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।

सपना-संगीता रोड पर छात्र भी घायल
इसी तरह का एक और मामला सपना-संगीता रोड से सामने आया। नीट की तैयारी कर रहे नरेंद्र जामोद का भी चाइनीज मांझे से गला कट गया। वह अपने दोस्त अनिल चौहान के साथ बाइक से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। अनिल उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। फिलहाल नरेंद्र को ICU में रखा गया है। नरेंद्र मूल रूप से धार जिले के देहरी क्षेत्र का निवासी है और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

चाइनीज मांझे से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
शहर में चाइनीज मांझे का सबसे दर्दनाक मामला तिलक नगर थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां 45 वर्षीय रघुवीर धाकड़ की इस प्रतिबंधित मांझे से गला कटने के कारण मौत हो गई।

सड़क से गुजरते वक्त हुआ हादसा
यह हादसा शकुंतला हॉस्पिटल के पास हुआ। सड़क से गुजरते समय अचानक मांझा उनके गले में फंस गया। गंभीर रूप से घायल रघुवीर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही तिलक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

खुलेआम बिक रहा चाइनीज मांझा
मकर संक्रांति को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके बावजूद यह ‘खूनी मांझा’ शहर की गलियों में खुलेआम बिक रहा है, जो राहगीरों, बाइक सवारों और बच्चों के लिए जान का दुश्मन बन चुका है।

दो दिन पहले भी हुआ था हादसा
गौरतलब है कि, दो दिन पहले शुक्रवार शाम धार रोड स्थित बियाबानी क्षेत्र में बाइक से घर लौट रहे एक व्यापारी का चाइनीज मांझे से गला कट गया था। हादसे में काफी खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद कर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बियाबानी पोस्ट ऑफिस के सामने की थी। अम्मार नगर निवासी हुसैन भाई, जो हार्डवेयर का व्यवसाय करते हैं, बाइक से गुजर रहे थे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया।

गंभीर रूप से घायल हुसैन भाई को उनके एक दोस्त ने तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनके गले पर टांके लगाए गए थे।

खुलासा फर्स्ट लगातार कर रहा खबरें प्रकाशित
खुलासा फर्स्ट आम लोगों को जागरूक करने के लिए जानलेवा चाइनीज मांझे से जुड़ी खबरें लगातार प्रमुखता से प्रकाशित कर रहा है।

संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 15 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 15 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 15 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 16 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 16 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 16 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 16 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 16 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 16 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 16 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 16 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 16 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 17 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 17 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 17 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 17 hours ago
विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर
Top News

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

about 17 hours ago
अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

about 17 hours ago
डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप
Top News

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

about 17 hours ago
डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन
Top News

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!