रातोरात मशहूर हो गई ‘बाई’
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंद्रशेखर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार खुलासा फर्स्ट।
पहले तो ‘बाई’ का परिचय हो जाए! जी हां, इसके लिए एक बात जानना जरूरी। वो यह कि एक कोई फिल्म थी, जिसमें नाना पाटेकर फिल्म की एक महिला पत्रकार किरदार को बाई कहकर संबोधित करते हैं।
आगे आप जो पढ़ेंगे वो ऐसी ही एक महिला पत्रकार के बारे में है, जो अभी, बोले तो एकदम रातोरात, पूरी दुनिया में मशहूर हो गई है! ये इस लायक तो नहीं कि अपन इनको और मशहूर करने की तकलीफ उठाए, लेकिन खुशी है कि ये (स्वतंत्र पत्रकारिता के इंडेक्स में कथित रूप से 157 वें नंबर पर दर्ज) भारत से नहीं हैं।
उलटे उस इंडेक्स में कथित रूप से टॉप पर यानी पहले नंबर पर विराजमान देश, नॉर्वे से हैं। नाम इनका है हेले लिंग।
किस्सा सुन लीजिए। किस्सा यह है कि अभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर हैं। इसी सिलसिले में वो नॉर्वे में भी थे। जानी-मानी बात है कि वो कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते।
वहां नॉर्वे की इस पत्रकार ने मोदी से कुछ पूछा और मोदी ने आदतन उसको किसी जवाब के लायक नहीं माना या और कुछ और बात कि वो उसे अनसुना करके चुपचाप चल दिए।
अब मोदी कोई छोटे-मोटे लीडर या किसी से कम हनक रखने वाले नेता तो हैं नहीं! जी हां, इस संबंध में यह जान लीजिए कि ये वही मोदी हैं जिन्हें एक समय अमेरिका सहित कई देशों ने वीजा देने से मना कर दिया था और आज? और अब?
इसका जवाब है कि अब उसी मोदी को दुनिया के ढाई दर्जन से ज्यादा देश अपने यहां बुलाकर, अपना सबसे बड़ा सम्मान प्रदान कर चुके हैं! कहते हैं कि पूरी दुनिया में इसके पहले कभी किसी भी देश के नेता को इतने देशों के सर्वोच्च सम्मान नहीं मिले!
ऊपर से ये लिंग भी कोई बहुत बड़ी पत्रकार नहीं। जी हां, जैसे वकालत या डॉक्टरी आदि में छोटे-बड़े व नामचीन वकील, डॉक्टर आदि होते हैं ठीक वैसे ही पत्रकारिता में भी है। सो ये ऐसी कोई खास पत्रकार नहीं।
बताया गया कि चंद दिन पहले तक सोशल मीडिया पर इनके पाँचेक सौ फॉलोवर होते थे, जबकि ये वहां यानी सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गालीगलौज कर चुकी है और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ‘सुपर ह्यूमन बता चुकी है।
बहरहाल जब मोदी ने इसको जवाब नहीं दिया तो इसने इस बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और लिखा कि ‘भारतीय प्रधानमंत्री’ ने उनके सवाल का जवाब नहीं दिया।
इस पोस्ट को करीब साढ़े आठ सौ लोगों ने लाइक किया। इसके बाद बड़ा खेल हुआ। हां, वो यह कि लिंग को कहीं से (!) संदेश आया कि पोस्ट में भारतीय प्रधानमंत्री के साथ नरेंद्र मोदी भी जोड़ो। नतीजे में लिंग ने पोस्ट एडिट की और उसमें बताए अनुसार नरेंद्र मोदी का नाम जोड़ दिया! परिणाम?
उस पोस्ट को छह मिलियन यानी साठ लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं या देख चुके हैं! न, न, इसका आप मोदी की लोकप्रियता से कुछ कनेक्शन मत देखिए। सो इसलिए कि जानकार कहते हैं कि इसके पीछे जो बड़ा खेल हुआ, वो जॉर्ज सोरोस का कमाल रहा।
जानकार बताते हैं कि लिंग की उस पोस्ट को सबसे पहले शेयर किया सुहासिनी हैदर ने! जी हां, यह अपने देश के अखबार ‘द हिन्दू’ से जुड़ी है और भारतीय पत्रकार है। बताते हैं कि यह सुब्रमण्यम स्वामी की बेटी है और इन्होंने एक मुस्लिम से शादी की है व ये घोर सनातन विरोधी है। खैर।
इनकी उस पोस्ट को आगे कई लोगों ने शेयर किया और अपने यहां कांग्रेस पार्टी ने तो करना ही था, किया। आगे इसी दौरान लिंग ने सोशल मीडिया पर ही हमारे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के लिए यह संदेश छोड़ा कि ‘क्या आप मुझसे फोन पर बात करेंगे?’
नतीजा ये कि इस पत्रकार लिंग को तुरत-फुरत अपॉइंटमेंट मिल गया और राहुल गांधी का इंटरव्यू भी फिक्स! कुछ और भी बातें हैं। कुल मिलाकर ऐसी महिला पत्रकार जिसके अखबार या समाचार संस्थान के बारे में भी बहुत लोगों को कुछ न पता, वो मोहतरमा रातोरात पूरी दुनिया में मशहूर हो गयी है। जो हो।
इस किस्से की एक और कड़ी है और वो भी जान लीजिए। सो यह कि मोदी तो इसके सवाल का जवाब दिए बिना निकल गए लेकिन बाद में भारतीय एम्बेसी की तरफ से इनको सूचना दी गयी कि पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे को लेकर उनके द्वारा एक प्रेस ब्रीफिंग रखी गयी है और वो (लिंग) वहां अपने सवाल रख सकती हैं। इस पर लिंग गयी उस प्रेस ब्रीफिंग में, लेकिन आप इनके सवालों का एक नमूना देखिए।
इन्होंने पूछा कि ‘क्या आप हमें भरोसा दिला सकते हैं कि भारत में अल्पसंख्यकों पर जुल्म बंद कर दिए जाएंगे?’ नीयत का खोट अपनी जगह, पर इस सवाल में छुपी चालाकी और मक्कारी ये है कि इस सवाल का न आप हां में जवाब दे सकते हैं और ना ही न में।
फिर भी एम्बेसी की तरफ से इनको जवाब दिया गया। ये और बात है कि उस जवाब से ये इतनी नाराज हुई कि उठी और चलती बनी। प्रेस की स्वतंत्रता वाले इंडेक्स की बात करें तो पत्रकारों को ऐसी नाराजी की स्वतंत्रता तो हमारे यहां भी भरपूर है! (ये लेखक के निजी विचार हैं।)
संबंधित समाचार

गैस से भरा टैंकर पेड़ से टकराया:नशे में धुत चालक हिरासत में; गलत साइड में चला रहा था वाहन

एक्सप्रेस वे पर कार रेलिंग से टकराई कार:24 साल की युवती की मौत; पिता-भाई गंभीर घायल

बाढ़ में बहा बैंक का लॉकर:टूटते ही गायब हुए ₹57 लाख; 29 आरोपी हिरासत में; शव से बालियां चुराने वाले 2 भी गिरफ्तार

प्रमुख रास्ते होंगे अतिक्रमण मुक्त:इंटरसिटी बसें शहर से बाहर; 25 से ज्यादा फ्लाईओवर और 1500 सिटी बसों का लक्ष्य

जमीन घोटाले में फरार पूर्व सीएसपी समेत तीन पर इनाम घोेषित:अग्रिम जमानत खारिज; पुलिस और एसआईटी ने तेज की तलाश

नेपाल में प्रलय से मप्र में मची अपनों की तलाश:एक ही परिवार के 29 सदस्य शामिल; कई जिलों के लोगों से भी संपर्क टूटा

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!