खबर
Top News

सत्ता की चमक फीकी: राजस्थान के नतीजों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए खतरे की घंटी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 नवंबर 2026, 1:06 pm
शेयर करें:
सत्ता की चमक फीकी

एमपी के पड़ोस की ‘ग्रामीण लहर’ दिल्ली दरबार के लिए आत्ममंथन की घड़ी

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सत्ता के गलियारों में जब जमीनी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे और स्थापित स्थानीय नेतृत्व हाशिए पर धकेल दिया जाए, तो जनादेश अक्सर चौंकाने वाला ही आता है। राजस्थान के पंचायती राज चुनावों (2026) में कांग्रेस की आंधी और भाजपा के दिग्गजों के गढ़ ढहने की कहानी महज एक चुनावी हार नहीं, बल्कि हिंदी पट्टी के तीनों प्रमुख राज्यों- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए एक गंभीर सियासी अलार्म है।

2028 के विधानसभा महासमर से पहले आए इन नतीजों ने दिल्ली के केंद्रीय नेतृत्व को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ‘सत्ता के अति-केंद्रीकरण’ और ‘नौकरशाही पर बढ़ती निर्भरता’ ने उस कैडर आधारित संगठन को गौण कर दिया है, जो कभी भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हुआ करता था।

यदि समय रहते स्थानीय क्षत्रपों के अनुभव और समर्पित कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान के बीच का यह टूटा हुआ सेतु नहीं जोड़ा गया, तो राजस्थान की यह ‘ग्रामीण लहर’ 2028 के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सियासी जमीन को भी डगमगा सकती है।

रा जस्थान के पंचायती राज चुनावों (2026) में कांग्रेस की आंधी और भारतीय जनता पार्टी की करारी शिकस्त को केवल एक राज्य के स्थानीय निकाय चुनावों तक सीमित रखकर नहीं देखा जा सकता। नवंबर 2026 में आए इन नतीजों ने हिंदी पट्टी के उन तीनों राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के लिए खतरे की घंटी बजा दी है, जहां दिसंबर 2023 में भाजपा ने नए चेहरों पर दांव लगाकर सत्ता हासिल की थी और जहां साल 2028 के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं।

राजस्थान के नतीजों (37 जिला परिषदों में कांग्रेस को 24, भाजपा को महज 8) का सबसे बड़ा सबक ‘संगठन के गौण होने और सत्ता के अति-केंद्रीकरण’ के खतरों का खुलासा करता है। 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने तीनों राज्यों में दशकों से जमे-जमाए क्षत्रपों को किनारे कर भजनलाल शर्मा (राजस्थान), डॉ. मोहन यादव (मध्य प्रदेश) और विष्णु देव साय (छत्तीसगढ़) के रूप में नया नेतृत्व खड़ा किया।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेतृत्व परिवर्तन का यह प्रयोग सत्ता के गलियारों में तो सफल दिखा, लेकिन संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के स्तर पर एक अजीब-सी रिक्तता (वैक्यूम) पैदा कर गया। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बीकानेर और राज्य सरकार के मंत्रियों के क्षेत्रों में पार्टी का सूपड़ा साफ होना बताता है कि स्थानीय स्तर पर वर्षों से काम कर रहे पारंपरिक नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल पूरी तरह टूट चुका है।

योजनाओं का शोर और जमीनी हकीकत...तीनों राज्यों की सरकारों के कार्यकाल के लगभग तीन वर्ष पूरे होने को हैं। कागजों पर निवेश सम्मेलन, औद्योगिक विकास और लोक-लुभावन योजनाओं के बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन राजस्थान के ग्रामीण जनादेश ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या सत्ता की यह चमक अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच भी रही है?

2028 के विधानसभा चुनावों की ओर बढ़ते हुए, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि वह सत्ता और संगठन के बीच के इस असंतुलन को कैसे पाटती है। यदि समय रहते स्थानीय नेतृत्व को विश्वास में लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय नहीं किया गया, तो राजस्थान की यह ‘ग्रामीण लहर’ 2028 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सियासी जमीन को भी हिला सकती है।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए भी यही चुनौती

राजस्थान की यह तस्वीर पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए भी आईने जैसी है। यह एक तरह से सत्ता बनाम संगठन से जुड़ गया है। जिस भाजपा की पहचान कभी ‘कैडर आधारित अनुशासित संगठन’ के रूप में होती थी, वहां अब सत्ता ही संगठन पर हावी दिखाई देती है।

मध्य प्रदेश में भी हालिया कोर कमेटी की बैठकों में मंत्रियों और विधायकों के कामकाज को जनता के बीच ले जाने की कवायद यह संकेत देती है कि सरकार की योजनाओं और जमीनी कार्यकर्ता के बीच संवाद की खाई बढ़ रही है। इसमें प्रशासनिक निर्भरता का संकट भी शामिल है।

जब स्थानीय नेतृत्व कमजोर पड़ता है या उपेक्षित महसूस करता है, तो सरकार पूरी तरह नौकरशाही पर निर्भर हो जाती है। राजस्थान के ग्रामीण मतदाताओं की नाराजगी ने साबित किया है कि प्रशासनिक मशीनरी के भरोसे चुनाव नहीं जीते जा सकते। जब आम कार्यकर्ता खुद को सत्ता के केंद्र से कटा हुआ महसूस करता है, तो वह मतदान के दिन मतदाताओं को बूथ तक लाने का उत्साह खो देता है।

संबंधित समाचार

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी
Top News

‘मार लो साहब...’ खेत में किसान की बेबसी:दूसरी ओर से धमकी—‘जमीन में गाड़ देंगे’

about 5 hours ago
शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो
Top News

शराब पार्टी के लिए पैसे नहीं दिए तो:बरसा दिए डंडे, अब चारों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में!

about 6 hours ago
जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?
Top News

जब कलेक्ट्रेट ही साफ नहीं, तो शहर कैसे होगा स्वच्छ?:टूटे डस्टबिन, बदहाल गार्डन और बिजली की डीपी के पास जमा कचरा

about 6 hours ago
चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग
Top News

चूल्हे की चिंगारी से घर में फैली आग:महिला की दर्दनाक मौत, दमकल की राह में बाधा बनी लटकती बिजली की केबल

about 6 hours ago
दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन
Top News

दोस्त को विदा करने आया था स्टेशन:खुद दुनिया से हो गया विदा: करंट से इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत

about 7 hours ago
सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...
Top News

सात फेरे पूरे, विदाई पर बिगड़ी बात...:ऐसा क्या हुआ कि पहुंच गई पुलिस?

about 7 hours ago
कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन
Top News

कांग्रेस संगठन में बड़ा ऑपरेशन:राहुल-प्रियंका की कसौटी पर बदली टीम, ये बड़े बदलाव

about 8 hours ago
म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

म्यूचुअल फंड के नाम पर लाखों की ठगी:कंपनी के पूर्व मैनेजर पर FIR; इस तरह लगाया लोगों को चूना

about 8 hours ago
प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
Top News

प्रदेश में बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड:पहली बार 20 हजार मेगावाट का आंकड़ा पार; बिना बाधा हुई आपूर्ति; इन संभागों में सबसे अधिक खपत

about 9 hours ago
दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?
Top News

दलित परिवार को मंदिर में पूजा से रोका या खेत का विवाद?:दोनों पक्षों पर केस दर्ज, जाँच के बाद होगा सच्चाई का खुलासा

about 9 hours ago
पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा
Top News

पूजा-पाठ के बहाने जीता भरोसा:निवेश के नाम पर ऐसी ठगी; हर महीने 5 से 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर लोगों से लिए रुपए

about 9 hours ago
पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या
Top News

पिता-भाई ने मिलकर की बड़े बेटे की हत्या:लाठी-डंडों से किया हमला; तीन घंटे तक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा रहा युवक

about 9 hours ago
MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग
Top News

MPPSC की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग:इस दिन से किए जा सकेंगे आवेदन; छात्रवृत्ति और आवास सहायता का भी प्रावधान

about 9 hours ago
16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम
Top News

16 वर्षीय लापता बालिका का सुराग देने पर मिलेगा इनाम:इस थाना क्षेत्र का मामला; पुलिस ने दोगुनी की इनाम राशि, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

about 9 hours ago
इस तहसील के विकास को नई रफ्तार
Top News

इस तहसील के विकास को नई रफ्तार:मंत्री ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन; इतने करोड़ का सिक्स लेन कॉरिडोर भी बड़ी सौगात

about 9 hours ago
कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा
Top News

कॉफी विथ सेलिब्रिटी में रक्षा क्षेत्र की संभावनाओं पर की गई चर्चा:वरिष्ठ सीए राकेश भावसार ने जेएसी सदस्यों को दिए देश निर्माण के महत्वपूर्ण सुझाव

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त
Top News

वीडियो देखिये, बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कलेक्टर सख्त:टर्न छूटने पर वापस घूमकर आना होगा; गलत दिशा में वाहन मोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

about 9 hours ago
जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:9 जुआरी पकड़ाए; भागने में दो के पैर टूटे

about 9 hours ago
अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा
Top News

अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा:शराब के साथ वाहन किया जब्त

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव
Top News

वीडियो देखिये, गौशाला में सर्वजातीय विवाह महोत्सव:मुख्यमंत्री बोले-बेटियों का विवाह समाज के लिए आनंद और उत्सव का अवसर

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!