खबर
Top News

पत्रकारों ने अनिका पर खूब प्यार लुटाया: गंभीर बीमारी से लड़ रही मासूम का जीवन बचाने की जंग जारी

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

19 दिसंबर 2025, 5:21 pm
शेयर करें:
पत्रकारों ने अनिका पर खूब प्यार लुटाया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी टाइप-2 नामक दुर्लभ और अतिगंभीर बीमारी से लड़ रही नन्हीं मासूम बालिका अनिका शर्मा कल इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों के बीच पहुंची। पत्रकारों ने उस पर प्यार लुटाया और अपनी ओर से हरसंभव मदद दी।

इसके अलावा, अनिका के लिए अनेक जगह कैंप लगे और लोगों ने आगे आकर मदद दी। आज भी बेबी अनिका सराफा, चोइथराम मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर जाएगी और अपना जीवन बचाने के लिए मदद की गुहार लगाएगी।

कल दोपहर प्रेस क्लब में बेबी के लिए कैंप लगा। बेबी अनिका को देखने और उसके प्रति प्यार जताने के लिए पत्रकारों में होड़ मच गई। दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक बेबी पत्रकारों के बीच रही। वो कभी हंसती, कभी खिलखिलाती तो कभी इठलाती।

उसकी मोहक मुस्कान और नन्हीं सी अठखेलियां देखकर पत्रकार द्रवित हो गए। हर चेहरे पर यही प्रश्न था कि इस मासूम की आखिर खता क्या थी, जो उसे इतनी गंभीर बीमारी मिल गई। उसकी मदद के लिए पत्रकारों में होड़ मची।

अध्यक्ष दीपक कर्दम ने अपनी ओर से 10 हजार रुपए की राशि देकर शुरुआत की। उनके बाद पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, महासचिव प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी समेत अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी ओर से राशि की मदद की।

इस दौरान पत्रकारों ने सामने ही मां सरस्वती देवी मंदिर में जाकर प्रार्थना की कि बेबी अनिका आज गोद में है, कल अपने पैरों पर खड़ी हो और दीर्घायु हो। उसका जीवन संकटों से नहीं बल्कि खुशियों से भरा रहे। अनेक महिला पत्रकारों ने भी बेबी का दुलार किया और अपनी ओर से मदद की।

शिविरों में लोग आकर मदद करते रहे
वार्ड क्र. 17 में पूर्व पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके यादव, सनी पठारे आदि ने अनिका के लिए कैंपेन चलाया। इस दौरान एकत्र राशि पांडे को भेंट की गई। खासकर, महिलाओं में अनिका की बीमारी के प्रति बहुत सहानुभूति नजर आई। कई महिलाओं की आंखों में तो अनिका की कहानी सुनकर आंसू आ गए।

परदेशीपुरा में कांग्रेस नेता विनोद यादव बब्बू के नेतृत्व में सहयोग राशि एकत्र करने के लिए शिविर लगाया गया। बड़ी संख्या में लोग आगे आकर मदद देते रहे। बब्बू यादव ने उनका आभार माना। आज सुबह बेबी अनिका चौइथराम सब्जी, फल मंडी पहुंची जहां जतीन आर्य, बंटी यादव व साथियों के साथ व्यापारियों, आढ़तियों, हम्मालों आदि के बीच अपनी मदद की गुहार लगाई।

इसके बाद टीम अनिका के सदस्य सराफा जाएंगे और व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष हुकम सोनी के साथ व्यापारियों से मुलााकत करेंगे। कांग्रेस नेता गोलू अग्निहोत्री ने भी मदद का भरोसा दिया है। कल देपालपुर की एज संस्था ने अनिका शर्मा को 51 हजार रुपए की राशि एकत्र करके भेंट की।

संस्था स्प्रेडिंग स्माइल्स के साथियों के साथ, माता-पिता संग बस्ती क्षेत्र में घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित की गई। बजाजखाना चोक, मारोठिया बाजार में भी टीम अनिका के सदस्यों ने अभियान चलाया। पत्रकार संजय वर्मा, मयंक पांचाल, शुभम भाई सहित साथी उपस्थित थे।

गुरुसिंघ सभा समेत कई देंगे मदद, दिया भरोसा
सिख समाज के प्रमुख समाजसेवी बॉबी छाबड़ा ने भी कल टीम अनिका अभियान के संयोजक अनीश पांडे से संपर्क किया और कहा कि वे गुरुसिंघ सभा की ओर से अनिका के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष हुकमचंद सोनी ने भी टीम अनिका का भरोसा दिया कि वे व्यापारियों की ओर से एकमुश्त राशि एकत्र करके भेंट करेंगे।

सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने भी जेलों के स्टॉफ और अन्य की ओर से मदद देने का भरोसा दिया है। कांग्रेस नेता स्व. मूलचंद यादव बंते के पुत्र ने भी संपर्क कर सामूहिक मदद का भरोसा दिया है।

अनिका का जीवन बचाने के लिए यज्ञ
बेबी अनिका का जीवन बचाने के लिए सागर बागोरा व उनके साथियों ने मां बगुलामुखी के दरबार नलखेड़ा में हवन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी बेबी का जीवन बचाने के लिए मां से प्रार्थना की।

टैग:

संबंधित समाचार

कम बारिश से जलसंकट की चिंता
Top News

कम बारिश से जलसंकट की चिंता:इस नदी के सहारे यशवंत सागर भरने की तैयारी; नए बोरिंग पर लग सकता है प्रतिबंध

8 minutes ago
बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता
Top News

बच्चों के पसंदीदा चॉकलेट-चिप्स पर निगरानी कितनी पुख्ता:कन्फेक्शनरी फैक्ट्रियों में बार-बार मिल रही खामियां

10 minutes ago
सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
Top News

सुप्रसिद्ध अभिनेता के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक:बोले; कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति

16 minutes ago
पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल
Top News

पैक्ड घी के इतने सैंपल फेल:इतने में तय सीमा से इतने गुना ज्यादा सीसा; हजारों लीटर माल बाजार पहुंचने का अनुमान

39 minutes ago
पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला
Top News

पीजी डॉक्टर प्रताड़ना मामला:इतनी सीनियर छात्राएं इतने दिन के लिए निलंबित

about 1 hour ago
छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां
Top News

छीपा बाखल में कचरे के ढेर में मिली एक्सपायर्ड दवाइयां:कुपोषण मिटाने और दस्तक अभियान की सिरप सड़कों पर फेंकी; स्वास्थ्य विभाग ने पंचनामा बनाकर शुरू की जांच

about 1 hour ago
बस ने बाइक सवारों को कुचला
Top News

बस ने बाइक सवारों को कुचला:इतने लोगों की मौत; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

about 1 hour ago
आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान
Top News

आवाज, आक्रोश और जमीनी संवेदना का अवसान:नाना पाटेकर

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर आज फिर विपक्ष का प्रदर्शन:इस पार्टी के अध्यक्ष ने सांसदों को लंच पर बुलाया; इन सांसदों पर नई एफआईआर के बाद बढ़ा विवाद

about 1 hour ago
अपना घर गंदा न करें
Indore

अपना घर गंदा न करें:नंबर वन शहर की सड़कों को बंधक बनाकर हक मांगना कितना न्यायसंगत

about 1 hour ago
फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा
Top News

फर्जी डिग्री से नौकरी का खुलासा:इतने शिक्षकों पर एफआईआर की तैयारी; इतने साल के वेतन की होगी जांच

about 1 hour ago
मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

about 2 hours ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

about 2 hours ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

about 2 hours ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

about 2 hours ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 3 hours ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 20 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 20 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!