खबर
Top News

छलका रहे थे जाम: उड़ती तीसरी आंख ने पकड़ लिए कई शराबखोर; नशे में वाहन चलाने वाले भी धराए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 फ़रवरी 2026, 2:50 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अब इंदौर पुलिस हाईटेक तरीके से अपराधियों पर नकेल कस रही है। कल शाम खजराना पुलिस ने ड्रोन से क्षेत्र में सर्चिंग कराई। इस दौरान ड्रोन को खासतौर पर हॉट स्पॉट, शेडो एरिया और शराब दुकान के आसपास उड़ाया गया।

इसके चलते दो शराबी खुले में जाम छलकाते तो शराब पीकर वाहन लेकर निकले तीन शराबी पकड़े गए। बाद में टीआई खुद शराब दुकान की चेकिंग के लिए निकले तो घबराए शराबी उन्हें देखकर बाहर की ओर दौड़ पड़े।

जानकारी के अनुसार कल रात डीसीपी जोन-2 कुमार प्रतीक के निर्देश पर एसीपी विजय नगर पराग सैनी और खजराना टीआई मनोज सेंधव की टीम क्षेत्र में भ्रमण पर निकली। हालांकि टीम ने टॉस्कस की छत से एआई जनरेटेड ड्रोन उड़वाया और स्मार्ट चेकिंग की। इस दौरान ड्रोन में लगे कैमरे ने वेलोसिटी क्षेत्र स्थित शराब दुकान के पास खुले में शराबखोरी करते दो शराबियों को कैद कर लिया।

निर्देश मिलते ही बीट के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों शराबियों को पकड़कर थाने ले गए। वहीं शराब पीकर निकले ऐसे युवकों को भी पकड़ा गया, जो नशे में वाहन चलाते हुए खुद के साथ दूसरों की जान को भी जोखिम में डाल रहे थे। इनके खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने संबंधी कार्रवाई की गई है।

इसके बाद टीआई मनोज सेंधव खुद पुलिस बल के साथ शराब दुकानों पर जा पहुंचे। इस दौरान शराब दुकान के आसपास खुले में शराबखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। शराबी अपने-अपने जाम छोड़कर बाहर की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान टीआई ने संदिग्धों की चेकिंग भी कराई।

इन पर हुई कार्रवाई- टीआई सेंधव के अनुसार खुले में शराबखोरी करने पर किशन पिता सूरज तिवारी निवासी श्रीकृष्ण विहार कॉलोनी और प्रकाश पिता दयाराम कोगले निवासी मयूर नगर मूसाखेड़ी पर धारा 36 ख की तो सिद्धार्थ पिता त्रिलोकी नाथ निवासी सुमन नगर बॉम्बे हॉस्पिटल के पास, नितिन जैन पिता पदम जैन निवासी नेहरू नगर, ब्रजेश पिता बारेलाल पाल निवासी रामकृष्ण बाग और सुनील पिता रामबाबू निवासी नेहरू नगर पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई।

संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

about 8 hours ago
80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी
Top News

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

about 8 hours ago
iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू
Top News

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

about 9 hours ago
MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद
Top News

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

about 9 hours ago
गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार
Top News

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

about 9 hours ago
22 साल की एंकर ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 9 hours ago
जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू
Top News

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

about 10 hours ago
पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम
Top News

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

about 10 hours ago
ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

about 10 hours ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

about 10 hours ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

about 10 hours ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

about 10 hours ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

about 10 hours ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

about 10 hours ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

about 10 hours ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 10 hours ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 10 hours ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 10 hours ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 11 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!