खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: आखिरकार कॉपर चोरी में दर्ज हो ही गया केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिजली उपकेंद्र से गायब हुआ था करोड़ों रुपए का माल
400 केवी सबस्टेशन पर हुई चोरी में मिलीभगत की शंका
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खुलासा फर्स्ट ने पिछले दिनों 400 केवी सबस्टेशन से करोड़ों रुपए का तांबा गायब होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। मामले में 20 दिन तक केस दर्ज नहीं कराने और जिम्मेदारों की चुप्पी पर अंदरूनी साठगांठ की ओर इशारा भी किया था।
इसके बाद तेजाजी नगर पुलिस हरकत में आई और 23 दिन बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया। करोड़ों की कॉपर चोरी में अंदरूनी खेल की बू के चलते अब पुलिस की जांच मिलीभगत पर केंद्रित है।
तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित मध्य प्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड के इस हाई सिक्योरिटी सबस्टेशन से 1500 किलो से ज्यादा वजनी कॉपर कॉइल चोरी हो गई थी। जानकारी के मुताबिक चोरों ने बंद पड़े रिएक्टर को खोलकर उसमें से कॉपर के तार और रॉड निकाले।
इतना भारी सामान बिना बड़े वाहन के ले जाना संभव नहीं था, जिसके चलते चोरी में बाहरी गिरोह के साथ अंदरूनी मदद की भी शंका थी। 10 अप्रैल को ही सबस्टेशन के सहायक अभियंता ने आउटसोर्स सिक्योरिटी एजेंसी को पत्र लिखकर चोरी की जानकारी दी और पुलिस कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
भोपाल स्थित कार्यालय ने भी उसी दिन तेजाजी नगर थाने को सूचना भेज दी, लेकिन हैरानी की बात यह कि 20 दिन बीतने के बाद भी केस दर्ज नहीं कराया गया था। कंपनी की ओर से उलटा सिक्योरिटी गार्ड्स पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ा जा रहा है। तीन गार्ड्स को थाने बुलाकर पूछताछ की गई और छोड़ दिया गया था।
खुलासा फर्स्ट ने करोड़ों की इस चोरी और जिम्मेदारों द्वारा केस दर्ज नहीं कराने का मामला प्रमुखता से उठाया था। सबस्टेशन की एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नूतन कारपेंटर शर्मा से सवाल किए तो उन्होंने बचने की कोशिश की थी। खुलासा फर्स्ट ने बताया था कि वह करीब 20 साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं।
2006 में सहायक यंत्री के रूप में नियुक्ति के बाद बिना तबादले के 2019 में प्रमोशन भी मिल गया। नियमों के मुताबिक तीन साल से ज्यादा एक ही जगह पोस्टिंग नहीं होनी चाहिए, लेकिन वह यहां वर्षों से जमी हैं। ये भी बताया था कि बाजार में स्क्रैप कॉपर की कीमत करीब 1000 रुपए किलो के आसपास है।
तेजाजी नगर पुलिस के अनुसार मामले में कल कार्यपालन अभियंता नूतन शर्मा की शिकायत पर 1500 किलो कॉपर कॉइल चोरी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है। ये चोरी सीधे करोड़ों रुपए के खेल की ओर इशारा करती है। यह कॉपर कहां खपाया, किसे बेचा गया, यह जांच के अहम बिंदु हैं।
यहां सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना- बाणगंगा थाना क्षेत्र के भवानी नगर में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। विनोद जायसवाल के घर में घुसकर बदमाशों ने बेडरूम की अलमारी का लॉक तोड़ा और सोने के झुमके, कंगन व अंगूठी चुराकर ले गए।
इसी तरह बड़गोंदा थाना क्षेत्र के ग्राम जामली की आयुष्मान कॉलोनी में चोरों ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ी और सोने की झुमकी के साथ 20 हजार रुपए ले गए।
जांच के लिए जबलपुर से आए थे दो अधिकारी
चोरी के मामले को खुलासा फर्स्ट द्वारा प्रमुखता से उठाने और एमपी ट्रांसको कंपनी जबलपुर के अधिकारियों के संज्ञान में लाने पर शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी होने के बावजूद जबलपुर से जांच के लिए 2 अधिकारी इंदौर आए थे। इन अधिकारियों के लिए सबस्टेशन खोला गया।
एक्जीक्यूटिव इंजीनियर नूतन कारपेंटर शर्मा और उनके कुछ अधीनस्थ अधिकारियों को भी बुलाया गया। सबस्टेशन से अब तक जितनी भी चोरी हुई, उन सबका ऑडिट किया गया और उसके बाद तेजाजी नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
शंका है कि सबस्टेशन से सामान चोरी करवाने वाले अधिकारी नहीं चाहते थे कि इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज हो, क्योंकि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी और सामान चोरी करवाने वाले अधिकारियों के नाम का खुलासा हो जाएगा।
संबंधित समाचार

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!