महामुकाबले से पहले सौ टके का सवाल: क्या हाथ मिलाएंगे दोनों कप्तान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलंबो।
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी 20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले से पहले एक बार फिर खेल से इतर मुद्दे चर्चा में हैं। दिलचस्प सवाल यह है कि क्या इस मैच में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएंगे या नहीं?
तब नहीं मिलाया था हाथ
पिछले साल सितंबर में दुबई में खेले गए एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में लिया गया था।
भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी भी नहीं ली थी
इतना ही नहीं, खिताब जीतने के बाद भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी ग्रहण नहीं की थी। उस घटना के बाद दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी, जिससे मुकाबले का माहौल और भी संवेदनशील हो गया है।
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ही जीती
मौजूदा टूर्नामेंट में कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में अब तक खेले गए तीनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। पहले मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लेकिन श्रीलंका ने जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और आयरलैंड को हराया। तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और उसे जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा।
ओस का असर नहीं
आमतौर पर दक्षिण एशियाई परिस्थितियों में जनवरी-फरवरी के दौरान शाम के बाद ओस बल्लेबाजी को आसान बना देती है। हालांकि, कोलंबो में इन दिनों ओस नहीं पड़ रही है। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी अपेक्षाकृत कठिन हो सकती है।
पिच रिपोर्ट: दूसरी पारी में टूटेगी सतह
कोलंबो की पिच मैच के आगे बढ़ने के साथ खुरदुरी हो जाती है। दूसरी पारी में गेंद रुककर आने लगती है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है। पेसरों को भी शुरुआती चरण में फायदा मिल सकता है।
यह है विकेटों का हाल
अब तक इस पिच पर कुल 41 विकेट गिरे हैं, जिनमें 21 पेसरों और 20 स्पिनरों के खाते में गए हैं। ऐसे में पहले बल्लेबाजी कर स्कोर बोर्ड पर रन डालना और बाद में गेंदबाजी करना प्रभावी रणनीति हो सकती है।
मौसम पर भी नजर
कोलंबो में शनिवार रात से बारिश शुरू हो चुकी है और मैदान को कवर से ढंका गया है। रविवार को भी करीब 50% क्षेत्र में बारिश की संभावना जताई गई है। यदि बारिश के कारण मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। इस मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे निर्धारित नहीं है। ऐसे में मुकाबला सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि मौसम और माहौल—दोनों मोर्चों पर दिलचस्प रहने वाला है।
संबंधित समाचार

व्यापारिक संगठनों की चेतावनी:यूपीआई पर चार्ज लगा तो बाजारों से हटेंगे क्यूआर कोड!

जमीन की नपती रोकने पर अड़ा यादव परिवार:सीमांकन करने पहुंचे अफसरों के सामने हंगामा; थाने पहुंचे दोनों पक्ष

देखिए वीडियो, बदहाल सड़कों और ड्रेनेज को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन:निगम को अल्टीमेटम; इतने दिन में समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

आईडीए पर कांग्रेस ने लगाया दोहरी नीति का आरोप:छात्रों की गूंज कार्यक्रम के मैदान आवंटन पर विवाद

युवक ने नाबालिग प्रेमिका के साथ की आत्महत्या:फंदे पर लटके मिले शव; नहीं मिला सुसाइड नोट

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!