खबर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर: आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 3:46 pm
शेयर करें:
250 परिवारों के आशियाने दांव पर

विधायक मेंदोला ने जनता के हित में मोर्चा संभाला

सीईओ डॉ. परीक्षित झाड़े से आईडीए कार्यालय पहुंचकर की चर्चा

दिए त्वरित सर्वे और लीज नवीनीकरण के निर्देश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर के वार्ड 28 स्थित ग्राम बड़ी भमोरी और मालवी समाज बस्ती के लगभग 250 परिवार अपनी तीसरी पीढ़ी से अपने ही मकानों का मालिकाना हक पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की प्रशासनिक लापरवाही और नीतिगत अड़चनों के कारण रामनगर, अंजनी नगर, न्यू अंजनी नगर, कैलाश का भट्‌ठा और मेघदूत नगर से सटी इस पुरानी आबादी को अब तक रजिस्ट्री की सुविधा नहीं मिल सकी है। आईडीए की इस हठधर्मिता का सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।

क्षेत्रीय नागरिक दशकों से संपत्ति कर और जल कर का नियमित भुगतान नगर निगम को कर रहे हैं। ड्रेनेज, सड़क निर्माण, नर्मदा जल प्रदाय और स्ट्रीट लाइट जैसी तमाम मूलभूत सुविधाएं भी नगर निगम द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन जमीन के स्वामित्व का अधिकार पत्र न होने से रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

परिवारों के विस्तार के बाद मकान छोटे पड़ रहे हैं, किंतु रजिस्ट्री के अभाव में बैंकों से गृह निर्माण ऋण, बच्चों के लिए एजुकेशन लोन, व्यापार लोन और विवाह के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता नहीं मिल पा रही है।

आईडीए की मद में दर्ज खसरा क्रमांक 121/1, 121/2, 133, 134, 135, 136, 148 के अलावा नजूल और शासकीय आबादी गांवठान की मद वाली जमीनों पर बसे परिवारों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।

जनता के इस गंभीर संकट को देखते हुए विधायक रमेश मेंदोला खुद निवासियों के पक्ष में विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने प्राधिकरण के रवैये पर कड़ा रुख अपनाते हुए आईडीए मुख्य कार्यपालिक अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े से उनके कार्यालय में सीधी वार्ता की। मेंदोला ने स्पष्ट किया कि गांवठान की पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, भूखंडों के आवंटन पत्र और लीज नवीनीकरण जैसे जनहित के मुद्दों को तत्काल सुलझाया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि आईडीए बिना किसी देरी के एक विशेष सर्वे टीम गठित कर आदेश पत्र जारी करे, जो घर-घर जाकर पारदर्शी सर्वे प्रक्रिया को पूरा करें, ताकि पूर्व में 11.5 रुपए के आधार पर की गई रजिस्ट्रियों की तर्ज पर इन वंचित परिवारों को भी न्याय मिल सके।

इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि शरद पवार और पार्षद जीतू यादव ने भी जनता की मांगों का पुरजोर समर्थन किया। रहवासियों का कहना है कि पूर्वजों के समय से काबिज होने के बावजूद आईडीए की उदासीनता के कारण उन्हें अपने ही हक के लिए भटकना पड़ रहा है।

आईडीए प्रबंधन के समक्ष जनप्रतिनिधियों के साथ उपस्थित रहवासियों में माया पटेल, श्याम लोथे, संतोष मालवी, गेंदा बाई, पंडित पूर्णानंद व्यास, अजीत चौकसे, अजय हिदाऊ, जीतू कुशवाह, तरुण शर्मा, अनिल कोल्हेकर, अनिल पंतवाने, अशोक भट्ट, राहुल चौधरी, नरेंद्र दुबे, राठौर साहब, सतीश चौरे, विलास सर, संगीता पाटिल, चंदा कुशवाह और कुमठकर सहित लगभग 100 पीड़ित रहवासी प्रमुख रूप से शामिल थे। विधायक के हस्तक्षेप के बाद अब गेंद विकास प्राधिकरण के पाले में है, जहां से त्वरित आदेश और सर्वे टीम के गठन की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित समाचार

मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

2 minutes ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

7 minutes ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

26 minutes ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

27 minutes ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

32 minutes ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

35 minutes ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

38 minutes ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

44 minutes ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

44 minutes ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 1 hour ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

about 1 hour ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

about 1 hour ago
होटल में ब्यूटिशियन की मौत
Top News

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

about 1 hour ago
रातभर 40 ठिकानों पर छापे
Top News

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

about 2 hours ago
रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार
Top News

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

about 2 hours ago
हेलमेट नहीं था
Top News

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

about 3 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!